बीजेपी सांसद ने सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर की विवादित टिप्पणी

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि रजनीकांत महामूर्ख और अनपढ़ हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि अनपढ़ रजनीकांत को राजनीति में लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

आगरा (यूपी)। क्या साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में एंट्री की तैयार कर रहे हैं? अभी ये कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन रजनीकांत के राजनीति में आने की अटकलों के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत को महामूर्ख बताया है। उन्होंने रजनीकांत को अनपढ़ और पागल भी कहा है।

BJP सांसद ने सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर की विवादित टिप्पणी

सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर पर की बड़ी टिप्पणी

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनसे जब सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने की अटकलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रजनीकांत महामूर्ख और अनपढ़ हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि अनपढ़ रजनीकांत को राजनीति में लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने और भी कई मुद्दों पर टिप्पणी की।

सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राम मंदिर का फैसला इस साल के आखिर में आ जाएगा। फैसला आने के 6 महीने में राम मंदिर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे 40 हजार मंदिर तोड़े गए। हम सिर्फ अयोध्या, काशी और मथुरा ही मांग रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार श्रेष्ठ है। इस मौके पर सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नाम बदलने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जेएनयू का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय किया जाना चाहिए। स्वामी आगरा में नारद जयंती समारोह में की शिरकत करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+