यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की नई लिस्ट जारी, योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का कटा टिकट
लखनऊ,फरवरी 01। लखनऊ, फरवरी 01। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने लखनऊ की अधिकतर सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वो ये कि बीजेपी ने योगी सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह राजेश्वर सिंह को टिकट दिया है। आपको बता दें कि राजेश्वर सिंह ED के पूर्व संयुक्त निदेशक हैं, जिन्होंने हाल ही में वीआरएस लिया था। साथ ही राजेश्वर सिंह लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के पति हैं।
Recommended Video

लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक को मिला टिकट
17 उम्मीदवारों की लिस्ट में लखनऊ कैंट सीट से ब्रजेश पाठक को टिकट दिया है। आपको बता दें कि लखनऊ कैंट सीट पर माना जा रहा था कि अपर्णा यादव को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है, क्योंकि अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी में रहते हुए इसी सीट से चुनाव लड़ रही थी, पिछले दिनों वो बीजेपी में शामिल हुई हैं। बीजेपी ने अपर्णा की जगह ब्रजेश पाठक को टिकट दिया है।

लिस्ट में अन्य उम्मीदवारों के नाम
- लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, मलिहाबाद से जया देवी, लखनऊ नॉर्थ से नीरज बोरा, लखनऊ सेंट्रल से रजनीश गुप्ता को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
- सीतापुर से बीजेपी ने राकेश ठाकुर को टिकट दिया है तो वहीं मोहनलाल गंज से अमरेश कुमार, उंचाहार से अमरपाल मोर्या को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं बक्शी का तलब से योगेश शुक्ला जो मौजूदा विधायक हैं, उनको टिकट दिया गया है।

- भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बीजेपी इस सीट पर आशुतोष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications