वाराणसी: बीजेपी-अपना दल ने दिखाई एकजुटता, पढ़िए वेंकैया-अनुप्रिया ने क्या-क्या कहा?
वेंकैया नायडू ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इन दोनों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा हैं। तो अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दोनों लुटेरे जमीन तलाशने यूपी चुनाव में आए हैं।
वाराणसी। बुधवार को वाराणसी में भाजपा और अपना दल ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। भाजपा नेता वेंकैया नायडू और अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर जमकर हमला बोला।

दोनों लुटेरे जमीन तलाशने यूपी चुनाव में आए हैं - अनुप्रिया पटेल
अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ये चुनाव इस प्रदेश की जनता का चुनाव है। कांग्रेस और सपा का गठबंधन दो लुटरों का गठबंधन है और दोनों लुटेरे आज फिर अपनी जमीन तलाशने यूपी चुनाव में आये हैं जबकि ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं। उन्होंने कहा कि सपा का घोषणा पत्र जनता का मजाक उड़ा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications