चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने डसा, गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे परिवार के उड़े होश, यहां छिपा मिला

सोचिए कोई कार में चल रहा है और उसे अचानक सांप ने काट लिया तो उस वक्त क्या दहशत भरा माहौल होगा, वैसे अंदाजा लगा पाना मुश्किल है! ऐसा ही कुछ हुआ है बारिश के मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में, जहां कार के अंदर 8 साल की बच्ची को सांप के काटने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

दरअसल, अलीगढ़ से मथुरा में गोवर्धन जी परिक्रमा लगाकार लौट रहे परिवार की 8 साल की बच्ची को चलती कार में सांप ने काट लिया। परिवार दर्शन के बाद अपने घर अलीगढ़ के इगलास लौट रहा था। तभी कोयल रेलवे फाटक के पास बच्ची जोर से चिल्लाईं।

Mathura Snake News

चलती कार में चिल्लाई मासूम

बेटी की आवाज सुनकर जब पिता ने गाड़ी रोककर पूछा तो पिता को पैर दिखाकर कहा कि किसी चीज ने पैर में काट, बहुत तेज दर्द हो रहा है। आसपास देखा तो कार की बोनट की तरफ एक सांप दिखाई दिया। सांप को देख गाड़ी में हड़कंप मच गया।

फिर सांप को पकड़ा

इधर-उधर कार में सांप होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ मौजूद हो गई। फिर कुछ लोगों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया गया। और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद तुरंत बच्ची रिया को अस्पताल ले जाने से पहले पास के पानी गांव में बायगीरों के पासले गए, जहां उसका झाड़फूंक का इलाज करवाया।

फिर अस्पताल लेकर भागे

फिर जब उससे राहत नहीं मिला तो घबराया हुआ परिवार अपनी बेटी को आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उनकी बेटी को घर भेज दिया है। लड़की खतरे से बाहर है। घटना को लेकर रिया के पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह रंसूरा इगलास के रहने वाले हैं। मथुरा के गोवर्धन मुड़िया मेले में गिरिराज पर्वत की परिक्रमा करके लौट रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं उनकी बेटी को कार में बैठे सांप ने कैसा काट लिया, कार में सांप कहां से आ गया इसका पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+