बाइक पर ये बात न लिखवाएं, एंटी रोमियो पुलिस कर लेगी जब्त
उत्तर प्रदेश में छेड़खानी पर लगाम कसने के लिए पुलिस एंटी रोमियो अभियान चला रही है। बरेली में इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक अजीबोगरीब कार्रवाई की है।
बरेली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही मनचलों की शामत आ गई। एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन कर हर शहर में पुलिस मनचलों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड के इसी कार्रवाई के दौरान बरेली शहर में एक अजीबोगरीब घटना हुई।

पुलिस ने एक बाइक को जब्त कर उस पर सवार लड़को के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी। पुलिस के हिसाब से लड़कों की गलती यह थी कि उन्होंने बाइक पर कुछ खास लिखवा रखा था।
मामला गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने का है। एएसपी रवीना और सीओ रजनीश की एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने कॉलेज के सामने एक बाइक को रोक लिया जिस पर तीन लड़के सवार थे। पुलिस ने गौर से देखने पर पाया गया कि उस बाइक पर 'I am waiting for you' लिखा था।
बस पुलिस उसी समय गाड़ी समेत तीनों को कोतवाली ले आई। बाइक को जब्त कर लिया गया और लड़कों पर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।












Click it and Unblock the Notifications