बिहार: गांव-गांव चौपाल लगा महागठबंधन की पोल खोलेगी भाजपा

2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा 2019 में फिर से बिहार में इस सफलता को दोहराने के लिए अभी से तैयारियों मे जुट गई है।

पटना। पिछले बार हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भाजपा अब फिर से बिहार में इस सफलता को दोहराने के लिए अभी से मिशन 2019 की तैयारी मे जुट गई है। मिशन 2019 की तैयारी में भाजपा के लगभग 80 हजार कार्यकर्ता गांव गांव चौपाल लगाकर जनता को संबोधित करेंगे साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धि और बिहार में चल रही महागठबंधन सरकार की खामियां और लालू प्रसाद यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का खुलासा करेंगे। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इसे मिशन 2019 महासंपर्क अभियान का नाम दिया है। 15 मई से बिहार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर महासंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

बिहार: गांव-गांव चौपाल लगा महागठबंधन की पोल खोलेगी भाजपा

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और एमएलसी के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारियों और लगभग 80 हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जुड़ने का निर्देश दिया है। यह सभी नेता और कार्यकर्ता राज्य के 45 हजार गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धि की जानकारी देगी और लोगों को भाजपा की ओर आकर्षित करेंगे।

वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह का कहना है कि गांव में चौपाल लगाकर यह देखा जाएगा कि केंद्र सरकार की योजना आम जनता तक पहुंच रही है या नहीं साथ ही इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धि को गांव की जनता के सामने रखा जाएगा और जनता को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता जनता के घर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पर आधारित हैंड बिल स्टीकर बांटकर अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराएगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ता विशेषकर युवाओं को डिजिटल इंडिया की सुविधाओं के विस्तार के बारे में जानकारी देंगे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+