चुनावी रैली में छोटे सीएम योगी को देख खुश हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देखें वायरल वीडियो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बाद बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां और चुनावी सभाएं कर रहे हैं। रविवार को उत्तराखंड के रुढ़की में सीएम योगी चुनावी रैली और जनसभा करने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात छोटे सीएम योगी से हो गई। जिसे देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे और मंच पर अपने इस जबरदस्त फैन को बुलाया और पुष्प देकर सम्मानित किया।

दरससज, रुढ़की में सीएम योगी को अपना एक जबरदस्त फैन नजर आया जो उबहू सीएम योगी की भेषभूषा और गेटअप में नजर आ रहे थे। जिसे देखकर सीएम योगी ने मंच पर बुलाया और उसको सम्मानित किया। वहीं सीएम योगी का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने इस जबरा फैन से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं, जिसके बाद लोग इस छोटे योगी को देखर कमेंट कर रहे हैं।
सीएम योगी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा भगवा वेश, भगवा संदेश, भगवामय परिवेश... अबकी बार, 400 पार!
इस वीडिया में चुनावी सभा के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनका फैन भी बिलकुल सीएम उसकी अंदाज में नजर आ रहा है। सीएम योगी अपने फैन को देखकर मुस्कुराते रहे और फैन ने जब सीएम का पैर छुआ तो उन्होंने उसे आर्शीवाद दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मंच पर हाथ हिला रहे थे तो हूबहू उनका फैन भी हवा में हाथ हिलाता हुआ लोगों से भाजपा के लिए वोट की अपील करता नजर आया।
भगवा वेश, भगवा संदेश, भगवामय परिवेश...
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 14, 2024
अबकी बार, 400 पार! pic.twitter.com/CniFRZhObv












Click it and Unblock the Notifications