कठुआ गैंगरेप की आड़ में हो रही है ब्राह्मणों के पलायन की बड़ी साजिश- ब्राह्मण महासभा

मुरादाबाद। जम्मू-कश्मीर के चर्चित कठुआ रेप प्रकरण पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब वे दोबारा से ब्राह्मणों का पलायन स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना था कि एक बच्ची के रेप व मर्डर केस में गलत ढंग से ब्राह्मणों को फंसाया गया हैं, जबकि ये सारा कांड रोहंगिया मुसलमानों ने किया हैं। इसमें जम्मू कश्मीर की सरकार भी बराबर की आरोपी हैं।

big Conspiracy behind of kathua gangrape says brahman mahasabha

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा आज परशुराम जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने बताया कि कठुआ गैंगरेप मामले की कार्रवाई में ब्राह्मणों को गलत करीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। ये पूरी कार्रवाई ब्राह्मणों के पलायन को फिर अंजाम देने के एक हिस्से के तौर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन केंद्र सरकार से मांग करता हैं कि जिन निर्दोषों को एक साजिश के तहत फंसाया गया है, उनका नार्को टेस्ट हो और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार भी चुप बैठी हैं, इस मामले पर जल्द ही ब्राह्मण महासभा बड़ा आंदोलन करने जा रही है।

ये भी पढ़ें- मुंबई बम ब्लास्ट को अंजाम देने वाले ताहिर मर्चेंट की हार्ट अटैक से मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+