भाई ने संपत्ति, तो भाभी ने नाजायज़ रिश्ते की चाह में.. लड़की का क़त्ल! फिर सूटकेस.. फिर आग और..
उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने 3 दिन पूर्व सूटकेस में मिली अधजली लाश मिलने के मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतका के भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सूटकेस में बंद कर युवती की लाश जलाने वाले भाभी के प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें कि पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम मनीषा है, जो नोएडा की रहने वाली थी। पुलिस को मनीषा का शव तीन दिन पूर्व बागपत के सिसाना गांव के श्मशान घाट के पास बंद सूटकेस में जलती हुई मिली थी। जिसके बाद से पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें पुलिस को कातिलों तक पहुंचने का रास्ता मिला।

संपत्ति का लालच, भाभी ने खेला खेल
पहले समझें कि आखिर मामला था क्या? दरअसल मनीषा के पिता की करोड़ों की संपत्ति थी। पिता की मौत के बाद मनीषा और उसका भाई ही उसके मालिक थे। लेकिन मनीषा के भाई विवेक की नज़र पूरी संपत्ति पर थी। दूसरी ओर मृतका मनीषा की भाभी शिखा के सबंध पवन नाम के एक युवक से थे। पवन बागपत जिले के सिसाना गांव का रहने वाला था। मनीषा को भाभी के नाजायज सबंधो की जानकारी हो गई थी।

मनीषा से उसकी भाभी इसी बात से नफरत रखने लगी थी। इसलिए मनीषा की भाभी ने पहले अपने पति यानि मनीषा के भाई को भरोसे में लिया और फिर तीनो ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। मनीषा की भाभी ने अपने पति को संपत्ति का लालच दिखाया और उसे उसकी बहन के खिलाफ ही खड़ा कर दिया।
संपत्ति के लिए भाई भी बना दरिंदा
अब मनीषा के भाई को संपत्ति का लालच और भाभी को संपत्ति के एलावा अपनी पोल खुलने का डर, बस इन्ही वजहों से मनीषा की मौत का प्लान बनाया गया।इसके बाद मौका मिलने पर भाई विवेक व भाभी ने मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए मनीषा की भाभी ने अपने प्रेमी पवन की मदद ली और मनीषा की लाश को सूटकेस में बंद कर गाड़ी में डालकर पवन के गाँव सिसाना के श्मशान घाट पहुंच गए।

राहगीरों की वजह से खुला केस, अगर...
वहां पहुंचकर उन्होंने मनीषा की लाश को शमसान घाट से चंद दूर एक गढ्ढे में डालकर आग लगा दी। इसी दौरान कुछ लोग वहां से निकल रहे थे, जिन्हे देखे ये सब लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मनीषा की हत्या उसी के भाई विवेक व भाभी शिखा ने मिलकर की थी। जिसमे शिखा के प्रेमी ने लाश को ठिकाने लगाया था। फिलाहल पुलिस ने मृतका के भाई और भाभी को अरेस्ट कर लिया हैं। जबकि प्रेमी पवन की तलाश में दबिश जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications