बेनी ने कहा मोदी गुंडा है

बेनी प्रसाद वर्मा का यह बयान तो सिर्फ एक बानगी मात्र है जबकि इससे पहले वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने बयान में कह चुके हैं कि वो आरएसएस के हाथों बिके हुए हैं और उनके गुलाम हैं। नरेंद्र मोदी की हवा को देखते हुए विरोधी पार्टियों की बयानबाजी दिनोंदिन बढती जा रही है। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने आपने एक बयान में नरेंद्र मोदी को कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई बताया है। आजम खां ने आम जन सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा है कि गुजरात दंगे में मोदी का ही हाथ था और ऐसे में अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो पूरे देश में गुजरात दंगे जैसा माहौल बन जाएगा।
फिलहाल, भाजपा के नेताओं ने ऐसी बयानबाजी को गंदी राजनीति का हिस्सा बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि दिल्ली की कुर्सी पर बैठने की लालच इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बात करने की तमीज तक भूल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेनी और आजम खां के इस तरह के बयान उनके और साथ ही पार्टी के स्तर को बयां करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications