उत्तर प्रदेश: रामपुर के भिखारियों ने की एक रुपए के सिक्के की 'नोटबंदी', बोले- ये नहीं चलेगा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भिखारियों ने एक रुपए के सिक्के को ना लेने का फैसला किया है। दरअसल, रामपुर के भिखारियों का कहना है कि एक के सिक्के का साइज काफी छोटा है और इसे दुकानदार कोई नहीं लेता। इससे तंग आकर भिखारियों के एक समूह ने ऐलान किया है कि वह भीख में एक रुपए का सिक्का नहीं लेंगे।

'मोदी जी की तरह हमने की एक रुपए की नोटबंदी'
इस ग्रुप के एक सदस्य भिखारी शुक्र मनि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया था, अब हम एक रुपए के सिक्के को चलन से बाहर कर रहे हैं।

'इसका साइज है 50 पैसे जैसा'
शुक्र मनि ने कहा कि एक रुपए के सिक्के का साइज 50 पैसे के सिक्के जैसा है और इसे रखना और संभालना मुश्किल है। भिखारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार और रिक्शा वाले भी सिक्के का आकार छोटा होने के कारण उनसे यह सिक्का नहीं लेते हैं तो वो इसे क्यों लो।

हमारे पास जमा हो रहे सिक्के
भिखारियों के इस ग्रुप के लोगों का कहना है कि हमारे पास लगातार ये सिक्के जमा हो रहे हैं। हमें सब ये सिक्के दे जाते हैं और जब हम इन सिक्कों को लेकर दुकानदार के पास जाते हैं, तो वो नोट मांगता है, ऐसे में अब हम भी इन सिक्कों को नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications