Loksabha Election से पहले पूर्वांचल में राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटी BJP
राजभरों का वोट बीजेपी को नहीं मिलने से गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत दर्जनभर जिलों में बीजेपी को करीब 25 से 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। चुनाव में जीत के बाद इस कमेजारी कड़ी को दूर करने की कोशिश शुरू हो गई है।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अब पूर्वांचल में अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वांचल में बीजेपी को निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था जिसके बाद बीजेपी ने अब पूर्वांचल को ठीक करने का काम शुरू किया है। इसके लिए पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के लखनऊ दौरे के दौरान इस पर चर्चा भी की गई थी। इसके बाद अब बीजेपी जहां अंदरखाने अपनी तैयारियों में जुटी है वहीं दूसरी ओर ओम प्रकाश राजभर के बयानों से लग रहा है कि वह भी देर सबेर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान की बीजेपी से बढ़ती नजदीकी भी इस ओर इशारा कर रही है कि बीजेपी उनको भी साध सकती है।

ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी का काफी नुकसान किया था
राजभर ने पूर्वांचल में बीजेपी को काफी डेंट पहुंचाया यूपी में हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाया है और खासतौर से पूर्वांचल में। पूर्वांचल के आंकडों पर गौर करें तो लगभग आधा दर्जन जिलों में बीजेपी की स्थिति काफी कमजोर हुई है। खासतौर से राजभरों का वोट बीजेपी को नहीं मिलने से गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत दर्जनभर जिलों में बीजेपी को करीब 25 से 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। अब बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद भी 2024 में मोदी को पीएम बनाने के लिए राजभर को साधने की कवायद शुरू कर दी है।
Recommended Video


हारी हुई सीटों पर व्यापक योजना के साथ आगे बढ़ रही बीजेपी
दरअसल भाजपा ने पूरे देश में उन 144 लोकसभा सीटों को फिर से हासिल करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है, जहां पार्टी ने पिछले आम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है, जहां से 80 सदस्य चुने जाते हैं। यूपी में, भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने 2 सीटें जीती थीं। बाद में, लोकसभा उपचुनावों में, पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर की दो और सीटें जीतीं - जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है।

बीजेपी ने तैयार की है यूपी के लिए मेगा प्लान
पार्टी ने यूपी में लोकसभा सीटों को फिर से हासिल करने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। यह योजना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के दिमाग की उपज बताई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी आलाकमान के साथ इस पर चर्चा की गई थी। दरअसल, केंद्रीय मंत्रियों को निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है जिन्हें भाजपा ने खो दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का लोकसभा क्षेत्र रायबरेली, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती और मऊ सौंपा गया है। इसी तरह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सहारनपुर, नगीना और बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है।

कमजोर इलाकों पर फोकस करेगी बीजेपी
ये नेता कमजोर विधानसभा क्षेत्रों, पक्ष और विपक्ष के मुद्दों और बड़े जातीय समीकरणों के बारे में अपनी स्वतंत्र प्रतिक्रिया के साथ राज्य नेतृत्व और केंद्रीय समिति के बीच एक सेतु का काम करेंगे। यूपी के मामले में, राज्य महासचिव अमर पाल मौर्य को मंत्रियों को इनपुट हासिल करने की सुविधा देने के लिए कहा गया है। योजना एक समन्वित अभियान के लिए वरिष्ठ नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क को स्थापित करने की आरएसएस की रणनीति को दर्शाती है।

पूर्वांचल के अलावा कमजोर हारी लोकसभा सीटों पर भी नजर
अब, पार्टी अपने विरोधियों से सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, लालगंज, घोसी, जौनपुर और गाजीपुर जैसी सीटों को फिर से हासिल करना चाह रही है। फोकस में सोनिया गांधी की रायबरेली और मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सहित हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र हैं। पिछले चुनावों में बीजेपी अमेठी को कांग्रेस के राहुल गांधी से छीनने में कामयाब रही थी। इस सीट को सबसे पुरानी पार्टी का गढ़ माना जाता था।












Click it and Unblock the Notifications