खेत में महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश, रेप की आशंका
बरेली। यूपी के बरेली में एक महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव देखकर लगता है कि उसके साथ पहले रेप किया गया और फिर बेरहमी से उसकी किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारिओ ने मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा। मृत महिला का नाम सोमवती बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीगंज के बहजुइया जागीर गांव की सोमवती कल सुबह काम पर निकली थी लेकिन जब रात में वो घर वापिस नहीं पहुंची तो परिवार वालो ने उसकी तलाश शुरू कर दी। और आज सुबह खेत में लगे पेड़ो की कटाई करने पहुंचे मजदूरों को महिला का शव दिखाई दिया जिसके बाद सोमवती के परिजन खेत पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी।

सोमवती का शव खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था उसका शव देखकर परिवार वालो ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। सोमवती का पति दो साल से बीमार चल रहा था और घर पर ही रहता था। चार बच्चे और फिर बीमार पति पूरे घर का खर्चा सोमवती ही उठाती थी। सोमवती रोजाना सीबीगंज स्थित अपने गाँव बहजुइया से शहर में काम करने के लिए आती थी। फिलहाल सोमवती की हत्या के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है। उसके पति और सास का रो-रो कर बुरा हाल है।
खेत में नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीबीगंज थाने की पुलिस के साथ साथ एसएसपी , एसपी सिटी डॉग स्कवाड के साथ वारदात वाली जगह पर पहुंचे। एसएसपी का कहना है की जल्द ही हत्यारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
हत्या के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमों को लगाया गया है इसके साथ ही क्राइम ब्रांच को भी हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई है। जिस खेत में शव मिला है वहां से महिला का घर करीब २०० मीटर की दूरी पर है। महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या की खबर से हर कोई सन्न है और अब सभी गान वालो को उसके परिवर की चिंता सत्ता रही है। क्योंकि सोमवती ही पूरे घर का खर्चा चलती थी लेकिन उसकी हत्या के बाद उसका परिवार पूरी तरह टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications