बरेली: सपा के छोटे कद के बड़े नेता 'प्रमोद यादव' जिनके कायल खुद हैं सीएम अखिलेश यादव

प्रमोद यादव हाइट की लिहाज से 3 फिट 8 इंच के नेता हैं। लेकिन जब वह बोलना शरू करते हैं तो अच्छे-अच्छे वक्ताओं को मात दे देते हैं। प्रमोद यादव के मुरीद खुद सीएम अखिलेश यादव भी हैं।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मतदान के लिए कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर पार्टी के दिग्गज के साथ आम कार्यकर्त्ता अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान लगा रहा है। लेकिन इस भीड़ में एक ऐसा भी शख्स है जो आम होते भी खास है। वह हर रोज अपनी पार्टी के लिए दो से तीन सभाएं करने के साथ एक स्टार प्रचारक की भूमिका भी निभा रहा है।

सपा के यह हैं बड़े नेता, पार्टी के स्टार प्रचारक

सपा के यह हैं बड़े नेता, पार्टी के स्टार प्रचारक

यह स्टार प्रचारक हैं प्रमोद यादव। प्रमोद यादव हाइट की लिहाज से 3 फिट 8 इंच के नेता है। लेकिन जब वह बोलना शरू करते हैं तो अच्छे-अच्छे वक्ताओं को मात दे देते हैं। प्रमोद यादव के मुरीद खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हैं। जब भी बरेली मंडल में सपा की जनसभाएं होती हैं मुख्यमंत्री की ओर से उनका निमंत्रण विशेष होता है। प्रमोद यादव बरेली कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट के साथ एलएलबी हैं। वह वर्तमान में एक कुशल अधिवक्ता होने के साथ वकीलों के संगठन के जिला अध्यक्ष भी हैं।

इनकी बातें जीत लेती है जनता का दिल

इनकी बातें जीत लेती है जनता का दिल

प्रमोद यादव ने OneIndia से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि वह समाजवादी पार्टी के लिए जिले में कई सभा करने के साथ पदयात्रा कर सपा के लिए विकास के आधार पर जनता से वोट मांग रहे हैं। प्रमोद जहां भी जाते हैं लोग बड़ी संख्या में उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को सुनने आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान विकास की गंगा बही है। छात्रों को लैपटॉप देने के साथ कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन जैसी योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है।

इनके प्रचार के हुनर का लोहा मानती है पार्टी

इनके प्रचार के हुनर का लोहा मानती है पार्टी

प्रमोद ने यह भी कहा कि सपा का किसी से मुकाबला नहीं है। सपा और कांग्रेस गठबंधन प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। प्रमोद यादव को पार्टी में बड़े नेताओं की तरह महत्व मिलता है। बहेड़ी के विधायक अताउर रहमान ने बहेड़ी की एक जनसभा के दौरान कहा है कि प्रमोद यादव पार्टी के लिए जिले में एक स्टार प्रचारक हैं। उनके बोलने से जनता आसानी से सरकार के काम को समझ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+