यूपी में भाजपा विधायक ने बैंक मैनेजर को पीटा, घसीटकर ले गए!
नवाबगंज क्षेत्र के वासियों ने भाजपा विधायक से बैंक मैनेजर की शिकायत की थी जिसके बाद विधायक केसर सिंह पर आरोप है उन्होंने बैंक में मारपीट की।
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से विधायक केसर सिंह पर बैंक मैनेजर को उठाकर ले जाकर पीटने का आरोप लगा है। बताया जाता है विधायक को शिकायत मिली थी कि बैंक मैनेजर हरीश सिंह वहां के किसान को उसके खाते से रुपए नहीं दे रहा है।

भाजपा विधायक केसर सिंह पर आरोप है कि वे अपने समर्थकों के साथ दलेलनगर के ग्रामीण बैंक पहुंचे और मैनेजर को बैंक मे पीटा। मैनेजर को घसीटकर अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और एक घंटे बाद यह लिखवाकर उनको छोड़ा कि किसान को उसके खाते से पैसे देंगे।
इस घटना के संबंध में बैंक मैनेजर ने केसर सिंह की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।| वहीं विधायक का कहना है वह बैंक गए थे और बैंक मैनेजर को समझाया था लेकिन उनके साथ कोई मारपीट नहीं की है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications