साइबर क्राइम: स्टील कारोबारी का खाता हैक कर 30 लाख की ऑनलाइन चोरी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक स्टील कारोबारी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने तीस लाख रुपए निकाल लिए। जब इसकी जानकारी कारोबारी को मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 Bank account of businessman hacked and theft of thirty lakhs in Moradabad

साइबर ठगों ने पिलखुवा निवासी स्टील कारोबारी विभोर मित्तल का बैंक खाता हैक करके 10 घंटे के अंदर तीस लाख रूपये ट्रांसफर कर लिए। जब ठग रूपये निकाल रहे थे इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई। कारोबारी का खाता मुरादाबाद के मझोला स्थित मिड कारपोरेशन बैंक में है और स्टील का प्लांट बाजपुर में है।

 Bank account of businessman hacked and theft of thirty lakhs in Moradabad

कारोबारी ने तुरंत मुरादाबाद पहुचकर बैंक से सम्पर्क कर जानकारी दी जिसके बाद पता चला मुम्बई और कलकत्ता के खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं जिन्हें सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई की वजह से कारोबारी के 16 लाख रुपये बच गए हैं जिन्हें रिकवर किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कारोबारी ने डिजिटल इंडिया होने पर भी सवाल खड़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+