यूपी लोकसेवा आयोग की भर्ती से रोक हटी, इंटरव्यू शुरू
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्तियों पर लगी रोक खत्म हो गई है। एक बार फिर से आयोग अपनी भर्तियों को शुरू कर रहा है।
इलाहाबाद। प्रतियोगियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्तियों पर लगी रोक खत्म हो गई है। एक बार फिर से आयोग अपनी भर्तियों को शुरू कर रहा। कई स्थगित भर्तियों के आगामी कार्यक्रम भी घोषित किये गए है। आयोग ने एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 और सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम भी लगे हाथ जारी कर दिया। इनका साक्षात्कार अगस्त माह में होगा।

चिकित्साधिकारी का इंटरव्यू
आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव के अनुसार एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के 338 पदों के लिए अगले महीने से साक्षात्कार शुरू किये जा रहे है। इंटरव्यू की तिथियों में 16 अगस्त, 17 अगस्त व 18 अगस्त शामिल है। इंटरव्यू सुबह दस बजे से होंगे। सबसे अहम् बात यह है की 16 अगस्त को चार इंटरव्यू बोर्ड बैठेंगे। जबकि 17 एवं 18 अगस्त के लिए पांच-पांच इंटरव्यू बोर्ड बैठने की घोषणा की गई है। इन सभी बोर्ड में 25-25 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अधिक जानकारी और अपनी इंटरव्यू तिथि के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते है।
सहायक अभियोजन अधिकारी का इंटरव्यू
आयोग के अनुसार 21 अगस्त व 22 अगस्त को सुबह दस बजे से सहायक अभियोजन अधिकारी के लिए इंटरव्यू होंगे। कुल 183 पदों के लिए इंटरव्यू किये जाने है। यहाँ भी बोर्ड की संख्या अलग अलग है। 21 अगस्त को चार और 22 अगस्त को पांच इंटरव्यू बोर्ड बैठेंगे। प्रत्येक बोर्ड में 22-22 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। इन दोनों इंटरव्यू में जो अभ्यार्थी बचेंगे उन्हें अंतिम बोर्ड में शामिल किया जायेगा।
21 मार्च को लगी थी रोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मार्च को आयोग की भर्तियों पर रोक लगा दी। रोक के वक्त एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 के तहत 3286 पदों में 2948 के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। लेकिन रोक के चलते 338 पद खली रह गए थे। अब उन्ही पदों को भरा जायेगा। वही दूसरी ओर गृह अनुभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी के 372 में बचे हुए 183 पदों के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications