यूपी: एक लड़की की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दूसरी लड़कियों को लूटता था ये गिरोह

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लड़की की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दूसरी लड़कियों का पर्स, मोबाइल और अन्य सामान की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों लुटेरे अकेली जा रही लड़की को ही अपना निशाना बनाते थे। चारों की उम्र भी 18 साल से कम है। फिलहाल पुलिस ने चोरों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

police caught four thieves who looted girls in saharanpur

एसपी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में पिछले काफी समय से महिलाओं और युवतियों के मोबाइल और पर्स लूटने की वारदातें संज्ञान में आ रही थीं। काफी कोशिश के बाद भी इन लुटेरों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। एक के बाद लड़कियों से मोबाइल लूट की वारदात होने पर एसपी सिटी और सीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान इन बदमासों को पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के पास से पांच मोबाइल, 1000 रुपए नकद, एक लेडीज पर्स, घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर साईकिल, 2 चाकू और 2 अवैध तमंचे मय 2 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने 19 सितंबर को हकीकतनगर के पास पुलिस लाइन के मेनगेट से जा रही एक लड़की का मोबाइल फोन, 1 अक्टूबर को आवास विकास हरि मन्दिर रोड़ से एक लड़की का पर्स जिसमें मोबाइल फोन एवं जैन कालेज रोड़ मस्जिद के पास एक महिला जो रिक्षे पर बैठी थी उसका बैग जिसमें मोबाइल फोन, नकदी व आदि सामान था और भाग गये थे। जानकारी में पता चला जिस दिन पुलिस ने बदामाशों को पकड़ा उसी दिन वह अकेली युवती अथवा महिला से लूटपाट करने की फिराक में थे।

ये भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री सतीश महाना बने आयुष्मान योजना के लाभार्थी, एलॉट हुआ आईडी नंबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+