Badaun Double Murder: दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बरेली से जावेद को किया गिरफ्तार
Badaun Double Murder Case: बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को बुधवार रात बरेली से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस के पास मौजूद वीडियो में कहते हुए सुना जा रहा है कि मैं सीधे दिल्ली भाग गया और वहां से मुझे आत्मसमर्पण करने के लिए बरेली आना होगा। मेरे भाई ने क्या किया, इसके बारे में मुझे लोगों से फोन आए हैं।

बेहद डरावनी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बता दें कि उसके भाई साजिद ने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। छत पर बुलाकर गला रेत दिया फिर इसके बाद उस्तरे से कई वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्यारा ने एक दो नहीं बल्कि कुल 24 वार किए। हत्यारा तीनों सगे भाइयों को मौत के घाट उतारना चाहता था, लेकिन तीसरा भाई घायल अवस्था में भाग निकला।
क्या बोलीं मृतक बच्चों की मां
मृतक बच्चों की मां ने कहा कि वह मेरे घर आया और मुझसे 5 हजार रुपये मांगे। जब मैंने उसे पैसे दे दिए तो वह ऊपर चला गया जहां मेरे बेटे खेल रहे थे। फिर, उसने मेरे बेटों को बेरहमी से मार डाला। मुझे न्याय चाहिए हमारे सामने ही पूछताछ होनी चाहिए। बदायूं में मृत लड़कों के पिता ने कहा कि हम चाहते हैं कि मामले में गहन पूछताछ की जाए। उससे किसी ने ऐसा करवाया है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि उसे पकड़ा जाए और फिर उससे पूछताछ की जाए।












Click it and Unblock the Notifications