जेल से बाहर आने के बाद कम नहीं हो रहीं आजम की मुश्किलें, जानिए ED ने क्यों दर्ज किया केस
लखनऊ, 11 जून: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और समाजवादी पार्टी के मुस्लिम चेहरे आजम खां अभी जेल से बाहर आए ही थे कि एकबार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब जल निगम घोटाले में नया की दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ED ने एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर यह नया केस दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो ऐसा माना जा रहा था कि राज्यसभा और एमएलसी के चुनाव में वह शिवपाल के बहाने अंदरखाने बीजेपी का साथ दे सकते हैं। लेकिन अखिलेश यादव ने आजम की हर डिमांड पूरी कर बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।
Recommended Video

ED ने शुरू की जल निगम भर्ती घोटाले की जांच
प्रवर्तन निदेशालय ने जल निगम भर्ती घोटाले की जांच शुरू करने के साथ ही निगम प्रशासन से कई जानकारियां मांगी है। ED द्वारा नए केस दर्ज होने से आजम की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की दर्ज करने के बाद ED ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने निगम प्रबंधन से भर्ती प्रक्रिया के दौरान जल निगम में प्रमुख पदों पर तैनात रहे अफसरों की जानकारी मांगी है।
नगर विकास मंत्री के साथ जल निगम के अध्यक्ष भी थे आजम
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान आजम खान नगर विकास मंत्री हों के साथ ही जल निगमंके चेयरमैन भी थे। जब एसआईटी ne I में की जांच की थी तब आजम ने आज लिए अधिकारियों की जिम्मेदार ठहराया था और खुद को निर्दोष बताया था। हालाकि एसआईटी ने अपनी जांच में आजम और जल निगम के तत्कालीन प्रबंध निदेशक पीके अशुदानी को जिम्मेदार ठहराते हुए कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी।

जानिए क्या जल निगम भर्ती घोटाले के मामला
समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान ही जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता और लिपिकों के करीब 1342 पदों पर भर्ती हुई थी। लेकिन इसमें काम नंबर वाले अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया था। इस मामले में ज्यादा नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया था। 2016 में जब यह मामला सामने आया तो हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने अभ्यर्थियों की शिकायत की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। एसआईटी की जांच में डीसी पाए जाने के बाद शासन ने आजम और अन्य अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए गए थे। विवेचना के बाद एसआईटी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।
ED कई मामलों की पहल ही कर रही है जांच
आजम खान से जुड़े मामले में कई मामले की जांच पहले ED के हाथ में है। इसमें जौहर विश्वविद्यालय, शत्रु संपत्तियों और सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामलों की जांच कर रही है। इन मामलों में आजम के खिलाफ 2019 में ही मामला दर्ज हुआ था। अब जल निगम भर्ती घोटाले का नया मामला जुड़ गया है। आजम के खिलाफ लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। माना जा रहा है की आने वाले दिनों में आजम की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications