आजम खान विधायक पद की शपथ लेने विधानसभा नहीं जा पाएंगे, कोर्ट ने दिया झटका

आजम खान विधायक पद की शपथ लेने विधानसभा नहीं जा पाएंगे, कोर्ट ने दिया झटका

लखनऊ, 29 मार्च: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर शहर से नवनिर्वाचित विधायक आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दिया है, इस वजह से वो विधानसभा जाकर शपथ नहीं ले पाएंगे। दरअसल, कोर्ट ने जेल प्रशासन की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें शपथ ग्रहण के लिए आजम खान को विधानसभा ले जाने की अनुमति मांगी गई थी।

Azam Khan will not take oath as MLA in the Assembly today

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Azam Khan को कोर्ट ने दिया झटका, आज नहीं ले पाएंगे विधायक पद की शपथ | वनइंडिया हिंदी

    कोर्ट से विधानसभा जाकर शपथ लेने की अनुमित खारिज होने के बाद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे और विधायक प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण की। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में जीतकर आए प्रदेश के सभी विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। सोमवार को सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक के रूप में शपथ ली तो उनके बाद नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने भी शपथ ग्रहण किया।

    पहले दिन 343 विधायकों के शपथ के बाद यह सिलसिला आज भी जारी है। हालांकि, नाहिद हसन, आजम खान और गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी जैसे कुछ विधायक जेल में बंद हैं। इनका शपथ ग्रहण अभी नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि आजम खान इससे पहले रामपुर से लोकसभा सांसद थे। उन्होंने हाल ही में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।

    ये भी पढ़ें:-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+