ताजमहल पर संगीत सोम के बयान को लेकर आजम खान ने क्या कहा?

आजम खान ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। आजम खान ने कहा है कि देश में गुलामी की सभी निशानियों के मिटा देना चाहिए।

Recommended Video

    Azam Khan का Sangeet Som के ताजमहल पर दिए गए बयान पर पलटवार । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मोहब्बत की निशानी ताजमहल को लेकर भाजपा विधायक संगीत सोम के विवादित बयान के बाद जहां सियासी गलियारों में हंगामा मच गया है, वहीं यूपी के पूर्व कैबिनट मंत्री और सपा नेता आजम खान ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। आजम खान ने कहा है कि देश में गुलामी की सभी निशानियों के मिटा देना चाहिए। आपको बता दें कि सोमवार को एक कार्यक्रम में संगीत सोम ने कहा था कि ताजमहल को एक गद्दार ने बनवाया था। उन्होंने दावा किया देश से मुगलकालीन इतिहास को मिटाया जाएगा। संगीत सोम के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है।

    azam khan

    सपा नेता आजम खान ने संगीत सोम के बयान पर तंज कसते हुए कहा, 'मैं पहले से इस राय का हूं कि गुलामी की उन तमाम निशानियों को मिटा देना चाहिेए, जिनसे कल के शासकों की बू आती हो। अकेले ताजमहल ही क्यों? संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, कुतुम मीनार, लाल किला क्यों नहीं? ये सब गुलामी की निशानी हैं। जाहिर है, आरएसएस के लोग जिन्हें गद्दार कहते हैं, अगर ये गद्दारों की निशानियां हैं तो इन्हें मिटा देना चाहिए।' आजम खान ने कहा कि वो तो पहले भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कह चुके हैं कि ताजमहल पर पहला फावड़ा आप चलाइए, अगला फावड़ा मेरा होगा।

    क्या था संगीत सोम का बयान?

    गौरतलब है कि सोमवार को एक कार्यक्रम में विवादित बयान देते हुए संगीत सोम ने कहा, 'बहुत लोगों को बड़ा दर्द हुआ कि आगरा का ताजमहल ऐतिहासिक स्थलों से निकाल दिया गया, कैसा इतिहास? कहां का इतिहास? कौन सा इतिहास? क्या वो इतिहास? कि ताज महल को बनाने वाले ने अपने बाप को कैद किया था? क्या वो इतिहास कि ताज महल को बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश और हिन्दुस्तान से सभी हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था? ऐसे लोगों का अगर आज भी इतिहास में नाम होगा तो ये दुर्भाग्य की बात है और मैं गारंटी के साथ आपसे कहता हूं कि इतिहास बदला जाएगा। वो कलंक कथा जो किताबों में लिखी गई है, चाहे अकबर हो, चाहे औरंगज़ेब हों, या बाबर हो, उनके इतिहास को निकालने का काम हमारी सरकार कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+