भ्रष्टाचार के आरोपों पर भड़के आजम खान, कहा- दोषी पाए जाने पर फांसी चढ़ने को तैयार

आजम खान ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद पर भी निशाना साधा है। आजम ने उनको आधुनिक जमाने का मीर जाफर करार दिया है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले में आजम खान खुद सामने आए और आरोपों को लेकर पलटवार किया है। आजम खान ने कहा कि उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप झूठे हैं। वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। अगर आरोप सच निकले और वो दोषी पाए जाते हैं तो फांसी चढ़ने के लिए भी तैयार हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर भड़के आजम खान, कहा- दोषी पाए जाने पर फांसी चढ़ने को तैयार

आजम खान ने किया पलटवार

आजम खान ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद पर भी निशाना साधा है। आजम ने उनको आधुनिक जमाने का मीर जाफर करार दिया है। आजम खान ने वक्फ बोर्ड में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग करते हुए यहां तक कह दिया अगर वो दोषी पाएं जाते हैं फांसी चढ़ने को भी तैयार हैं।

बता दें कि शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने आजम खान पर बिना नाम लिए वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति को लेकर टिप्पणी की थी। इसी मामले के सामने आने पर यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने जांच की बात कही है। इस बीच आजम खान ने इस घटनाक्रम को लेकर पलटवार किया है। आजम खान ने मोहसिन रजा और कल्बे जव्वाद को आधुनिक जमाने का मीर जाफर करार दिया। बता दें कि मीर जाफर, 1757 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला का सेनापति था। प्लासी की लड़ाई में उसने सिराजुद्दौल का साथ नहीं देकर अंग्रेजों का साथ दिया। जिसकी वजह से सिराजुद्दौला की हार हुई। इससे पहले आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूर्य नमस्कार और नमाज की तुलना को लेकर दिए गए बयान पर भी निशाना साधा था। आजम खान ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक सूर्य नमस्कार और नमाज समान हैं, तो क्या वो नमाज पढ़ना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+