आजम बोले, ताजमहल ध्वस्त करने में CM योगी के साथ चलूंगा
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की पुस्तिका से ताजमहल को हटाये जाने के बाद विपक्षी नेताओं की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय का विरोध किया जा रहा है।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की पुस्तिका से ताजमहल को हटाये जाने के बाद विपक्षी नेताओं की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय का विरोध किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान ने इस फैसले का स्वागत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूँ और यह भी कहना चाहूँगा कि यह फैसला बहुत देर से हुआ और अधूरा निर्णय हुआ। ताज महल गुलामी की निशानी है, क़ुतुब मीनार गुलामी की निशानी है, दिल्ली का लाल किला, आगरा का किला गुलामी की निशानी है। पार्लियामेंट गुलामी की निशानी है, राष्ट्रपति भवन गुलामी की निशानी है, यह अच्छी पहल है और मेरे ख़याल से तो एक ज़माने में बात चली थी की ताज महल को गिराना चाहिए, अगर एसा होगा और योगी जी इस तरह का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद में तो नहीं दे सकते थे क्यूंकि वोह अल्लाह का घर था , लेकिन ताज महल मकबरा है, गुलामी की निशानी है, योगी जी ने कहा भी है कि मुग़ल हमारे पूर्वज नहीं है और इतिहास को पढने से मालूम होता है, यह चीजें रहना ही नहीं चाहिये।
आजम ने कहा कि पर्यटन से हटाने की क्या ज़रूरत है अपमान की निशानी को, गुलामी की निशानी को! इन सबको ध्वस्त कर देना चाहिए। आज़म खान से यह पूछने पर कि आप कह रहे हैं कि इसको तोड़ देना चाहिए? आज़म खान ने कहा कि जिस टाइम योगी जी ताजमहल गिराने चलेंगे, मैं साथ चलूँगा।












Click it and Unblock the Notifications