UP News: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर 'रामनगरी अयोध्या' को भव्य बनाएगी योगी सरकार

Ayodhya News Uttar Pradseh News: रामनगरी अयोध्या को भव्य बनाने के क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को रामनगरी में हुई कैबिनेट की बैठक में काशी की तर्ज पर अयोध्या को भव्यता देने के लिए सात सौ करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे राम मंदिर की ओर जाने वाले तीनों रास्तों को और चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही पूरी नगरी को भव्यता प्रदान की जाएगी।

रामनगरी को और चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए यहां की लगभग सात सौ दुकानों को प्रतिस्थापित किया जाएगा। राममंदिर जाने वाले तीनों रास्ते सहादतगंज से नयाघाट, शृंगारहाट से रामजन्मभूमि व सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि को स्मार्ट रोड बनेंगे। सहादतगंज से नयाघाट तक जाने वाले मार्ग को राम पथ, सुग्रीव किला से राम जन्मभूमि मार्ग को जन्मभूमि पथ व शृंगारहाट से जन्मभूमि मार्ग को भक्ति पथ के नाम से जाना जाएगा। इन तीनों मार्गों का न सिर्फ चौड़ीकरण होगा बल्कि पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। यहां पैदल पथ बनाए जाएंगे। ड्रेनेज के साथ ही मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

cm

इसके साथ ही अयोध्या की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जगह जगह ई- टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। बस शेल्टर, बस स्टॉप, बैठने के लिए बेंच व कूड़ादान की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

रामनगरी की भव्यता दिनों दिन बढ़ रही है। जिससे यहां लगातार पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। काशी विश्वनाथ की तर्ज अयोध्या पर का विकास होने के बाद नि:संदेह यहां का पर्यटन कई गुना बढ़ जाएगा। इसके साथ ही यहां रोजगार के अवसर और बढ़ जाएंगे।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि सरकार ने अयोध्या को और भव्यता प्रदान करने के लिए काशी मॉडल पर विकास करने की योजना बनाई है। जिसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गयी है। दुकानें तैयार कराई जा रही हैं ताकि व्यापारियों को यहां प्रतिस्थापित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+