Ayodhya: राम मंदिर में क्या सच में हुई भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत पर अयोध्या पुलिस ने क्या कहा?
Stampede in Ram Temple: प्रयागराज महाकुंभ से लौटकर राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सोमवार को मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मंदिर परिसर के बाहर ही बेहोश हो गए, उन्हें श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये मौतें रामलला के दर्शन करने के लिए एकत्र हुई भीड़ के बीच भगदड़ के चलते हुईं। ऐसे में अयोध्या पुलिस ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
रामलला का दर्शन करने पहुंचे दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत को लेकर प्रशानिक व्यवस्था पर सवाल के बीच अयोध्या पुलिस ने एक बयान जारी किया है। जिसमें में राम मंदिर के बाहर भगदड़ के दावों को खारिज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मौत भगदड़ की वजह नहीं हुई, मंदिर परिसर के बाहर महिला और एक पुरुष बेहोश हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें श्री राम अस्पताल पहुंचा गया, जहा उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला और पुरुष दोनों मृतकों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी और अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मौतों का सटीक कारण ज्ञात नहीं है लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई।












Click it and Unblock the Notifications