भक्ति की ज्योत से जगमगाई अयोध्या! रामनवमी पर दिखा अद्भुत नजारा, सरयू तट पर जलाए गए 2.5 लाख दीये
Ram Navami in Ayodhya: भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या इन दिनों एक अलग ही अलौकिक रूप में नजर आ रही है। हर गली, हर मंदिर, हर घाट और हर मन-राममय हो गया है। रामनवमी का पर्व जैसे अयोध्या की आत्मा में उतर आया हो। जहां देखो वहां दीपों की रौशनी, श्रद्धा का सागर और भक्ति की बयार बह रही है।
शहर में ऐसा माहौल बन गया है मानो त्रेतायुग फिर से लौट आया हो और भगवान राम एक बार फिर अयोध्या में अवतरित हुए हों। आस्था का यह अद्भुत संगम देखने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे, और हर किसी की आंखों में आस्था की नमी और चेहरे पर राम नाम की रौशनी साफ दिखाई दी।

राममंदिर में विशेष पूजन और सूर्य तिलक
अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। इससे पहले सुबह 9:30 बजे भगवान रामलला का विशेष अभिषेक किया गया, जो लगभग एक घंटे तक चला। इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार हुआ और फिर सूर्य तिलक के पावन क्षण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनवमी पर 4 मिनट तक रामलला का 'सूर्य तिलक', देखिए अद्भुत नजारा
सरयू घाट पर 2.5 लाख दीयों से दीपोत्सव
रामनवमी की शाम सरयू घाट पर किसी दिव्य स्वप्न जैसी प्रतीत हुई। चौधरी चरण सिंह घाट पर करीब 2 लाख 51 हजार दीयों को एक साथ जलाया गया। जैसे ही दीयों की लौ एक साथ प्रज्वलित हुई, पूरी अयोध्या प्रकाश से नहा उठी। हर तरफ दीपों की जगमगाहट थी और दिलों में राम का नाम।
#WATCH अयोध्या: रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट पर लगभग 2 लाख दीप जलाए गए। pic.twitter.com/2yaV9wukLP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2025
स्कूलों के बच्चों ने निभाई अहम भूमिका
इस दीपोत्सव को भव्य बनाने में शहर के 15 स्कूलों के बच्चों ने वालंटियर के रूप में भाग लिया। बच्चों ने दीप सजाने से लेकर घाट पर व्यवस्था तक की ज़िम्मेदारी निभाई और एक सुंदर मिसाल पेश की।
राममय हुई अयोध्या
रामनवमी पर इस साल की अयोध्या न केवल ऐतिहासिक थी, बल्कि भावनाओं से भी भरपूर रही। हर तरफ राम के जयकारे, मंदिरों में घंटियों की गूंज और श्रद्धालुओं का उत्साह यह बताने के लिए काफी था कि अयोध्या अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि हर राम भक्त की धड़कन बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: Sambhal में ये बदलाव देख स्थानीय लोग भी हैरान! 'जय श्री राम' के नारों के साथ पहली बार निकली शोभा यात्रा












Click it and Unblock the Notifications