Sambhal में ये बदलाव देख स्थानीय लोग भी हैरान! 'जय श्री राम' के नारों के साथ पहली बार निकली शोभा यात्रा

Sambhal Ram Navami Celebration: उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में गिने जाने वाले संभल में इस बार रामनवमी का नजारा कुछ अलग ही था। कुछ महीने पहले तक जहां दंगों की तस्वीरें चर्चा में थीं, वहीं अब शांति, श्रद्धा और सौहार्द का संदेश देते हुए सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकली। यह न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए एक नया अनुभव था, बल्कि पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया।

लोग हैरान हैं कि जिस शहर में रामनवमी पर कभी धार्मिक जुलूस की कल्पना भी नहीं की गई थी, वहां अब भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकली और लोगों ने खुले दिल से स्वागत भी किया। यह बदलाव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि संभल के बदलते स्वरूप और सोच की मिसाल बन गया।

Sambhal Ram Navami

शोभायात्रा में दिखा आस्था और संस्कृति का संगम

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और युवा भी बड़ी संख्या में थे। हाथों में भगवा झंडे और तलवारों से करतब दिखाती युवतियां, रंग-बिरंगी झांकियां और हर गली में गूंजते "जय श्रीराम" के जयकारे - पूरा शहर जैसे एक दिन के लिए धार्मिक उत्सव का रंगमंच बन गया था।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनवमी पर 4 मिनट तक रामलला का 'सूर्य तिलक', देखिए अद्भुत नजारा

पहली बार जामा मस्जिद के सामने से निकला जुलूस

स्थानीय लोगों के मुताबिक, संभल के मुस्लिम बहुल इलाकों में रामनवमी की शोभायात्रा निकलना पहले सोचना भी मुश्किल था। लेकिन इस बार न सिर्फ यात्रा जामा मस्जिद के सामने से निकली, बल्कि कुछ मुस्लिम नागरिकों ने आगे बढ़कर स्वागत भी किया। यह बदलाव धर्म और समाज के बीच नए विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन रहा मुस्तैद

शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस के जवानों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) भी तैनात रही। पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद थे। यात्रा के सफल आयोजन पर विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन और पुलिस का आभार जताया और इसे संभल के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

जामा मस्जिद के सामने खुली नई पुलिस चौकी

रामनवमी के खास मौके पर संभल के डीएम राजेंद्र पेसिया ने जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। हवन-पूजन के बाद उद्घाटन हुआ और इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगे। डीएम ने बताया कि यह इलाका संवेदनशील है, इसलिए यहां थाने जितनी मजबूत फोर्स रहेगी, जिससे शांति और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनवमी पर जानिए कितनी है राम मंदिर के मुख्य पुजारी की सैलरी? इसके अलावा भी मिलती हैं ये सुविधाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+