Ayodhya Ram Mandir: गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति, पहली तस्वीर आई सामने

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। समारोह से कुछ दिन पहले राममंदिर के अंदर रामलला की मूर्ति रखी गई। काले पत्थर से बनी मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। मूर्ति को सफेद कपड़े से ढक दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार को, राम मंदिर के अभिषेक समारोह के अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में राम लला की मूर्ति को गर्भगृह के अंदर मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। खास बात यह है कि 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तीसरा दिन यानी 18 जनवरी को मूर्ति की भव्य तस्वीर सामने आई है।

Ramlala idol

रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया। मूर्ति को आसन पर खड़ा किया गया है। करीब 51 इंच की इस मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है।

प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार दोपहर को राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया। यह प्रार्थना मंत्रोच्चार के बीच किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, संस्था मंदिर के निर्माण की देखरेख कर रही थी। दीक्षित ने कहा कि प्रधान संकल्प ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया था।

क्या है प्रधान संकल्प?
दीक्षित ने बताया कि प्रधान संकल्प के पीछे विचार यह है कि भगवान राम की प्रतिष्ठा सभी के कल्याण के लिए, राष्ट्र के कल्याण के लिए, मानवता के कल्याण के लिए और उन लोगों के लिए भी की जा रही है, जिन्होंने इस कार्य में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी किए गए। ब्राह्मणों को वस्त्र भी दिए गए और सभी को काम सौंपा गया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगे, जिसे अगले दिन जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+