Ayodhya Ram Mandir: राम की भक्ती में लीन CM योगी! अयोध्या पहुंच लिया जायजा, रेत से बनी मूर्ति संग ली सेल्फी

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले रविवार रात अयोध्या पहुंचे और तैयारियों का अंतिम जायजा लिया। महत्वपूर्ण स्थानों और सड़कों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की।

रात भर अयोध्या में रहकर उन्होंने मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई भगवान राम की रेत से बनी मूर्ति देखी और उसके साथ सेल्फी भी ली।

Ayodhya Ram Mandir

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि रेत की मूर्ति को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया द्वारा भगवान राम की सबसे बड़ी रेत की मूर्ति का प्रमाण पत्र दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

23 फीट ऊंचाई की रेत की मूर्ति

राज्य ललित कला अकादमी द्वारा रामोत्सव 2024 के अवसर पर रेत कला शिविर आयोजित करने के बाद पुरी स्थित पटनायक ने अपनी टीम के साथ मिलकर 55 फीट लंबाई, 35 फीट चौड़ाई और 23 फीट ऊंचाई की रेत की मूर्ति बनाई।

दिन के लिए प्रस्थान करने से पहले, योगी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि कल(सोमवार), मानव सभ्यता और सनातन संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ेगा। 500 वर्षों के अंतराल के बाद कल मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री रामलला अपनी जन्मस्थली अयोध्या धाम में पुनः निर्मित भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गौरवशाली उपस्थिति में कल श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सभी राम की भक्ती डूबे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+