Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, ड्रोन के जरिए निगरानी, कई गलियां सील
Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हैं। सरयू नदी के तट पर 'राम की पैड़ी' के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच सुरक्षा को मद्देनजर पूरी अयोध्या में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। पूरे दीपोत्सव का सेंटर राम की पैड़ी है, ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए इस जगह से जुड़ने वाली 17 गलिया सील कर दी गईं हैं।
दीपोत्सव की तैयारियों के लिए राम की पैड़ी तक प्रवेश अब केवल पास धारकों तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल घाटों पर तैनात स्वयंसेवकों, दीपोत्सव से जुड़े अधिकारियों और पास धारकों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति है। राम की पैड़ी की ओर जाने वाली सभी गलियों में बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

अयोध्या पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि राम की पैड़ी की सुरक्षा को देखते हुए 17 गलियों में से प्रत्येक पर एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि वे त्योहार के दिन इन गलियों से बाहर निकलने की कोशिश न करें और अपनी छतों पर न जाएं। उन्होंने कहा कि इलाके की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।
रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राम की पैड़ी पर हजारों छात्र-छात्राओं की टीम दीपों की माला सजा रही है, तो राम की पैड़ी पर शाम होते ही लेजर शो में रामकथा की प्रस्तुति ने भक्तों को रामायण युग का अहसास करा दिया। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं। तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी श्रृ़ंखला सबको भा रही है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। विभिन्न मंचों पर हो रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारत के समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।
रामकथा पार्क में सजकर तैयार रामदरबार
रामकथा पार्क में रामदरबार सजकर तैयार हो गया है। 90 फीट लंबे रामदरबार की सजावट राजमहल की थीम पर की गई है। डिजिटल तरीके से दरबार के पीछे पूरे दृश्य को दर्शाने की योजना है। रामदरबार के ठीक सामने साधु-संतों के बैठने के लिए मंच बनाया गया है। सोमवार को अधिकारी पूरे दिन सीटिंग प्लान पर चर्चा करते नजर आए। रामकथा पार्क के प्रवेश द्वार पर रामकथा आधारित लाइटिंग युक्त तोरण द्वार आकर्षण बढ़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications