अयोध्या गैंगरेप: 12 साल की पीड़िता 3 महीने की गर्भवती, अब क्या होगा आगे? इलाज के लिए भेजा गया लखनऊ

Ayodhya Gangrape Case Update: अयोध्या गैंगरेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू अस्पताल रेफर किया गया है। 12 साल की दुष्कर्म पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है, यानी उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है।

पीड़िता की बच्ची की मां ने कहा था कि पीड़िता के प्रसव संबंधी अग्रिम इलाज को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है, जिसके बाद योगी सरकार ने सोमवार की सुबह पीड़िता को लखनऊ केजीएमयू में शिफ्ट कर दिया है।

Ayodhya Gangrape Case Update

अयोध्या के जिला अस्पताल से पीड़िता को एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया है। सीएमओ डॉक्टर संजय जैन ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि, रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है क्योंकि अयोध्या जिला महिला अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधाएं नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- कौन है मोईद खान, जो अयोध्या रेपकांड का है आरोपी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद से कनेक्शन पर मचा बवाल

3 महीने की गर्भवती बच्ची का कैसा है हाल?

गैंगरेप पीड़िता के गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो बच्ची का शरीर कमजोर है और नौ माह तक बच्चे को गर्भ में पालकर प्रसव कराने में पीड़िता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें बच्ची के जान को भी खतरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का शरीर अभी काफी कमजोर है और प्रसव कराने लायक नहीं हैं। इतना ही बताया जा रहा है कि 2 सप्ताह का होने से उसके गर्भपात की भी प्रबल संभावना है। लेकिन इसके लिए बाल कल्याण समिति और परिजनों की सहमति जरूरी है।

बच्ची का गर्भपात कराया जाएगा या इसका प्रसव होगा...इस बात को लेकर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है। लखनऊ केजीएमयू अस्पताल में इलाज के बाद वहां की टीम बाल कल्याण समिति और परिजनों से सलाह लेने के बाद इसपर कोई फैसला करेगी। बच्ची के शरीर को देखते हुए इसपर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कौन है सपा नेता मोहम्मद राशिद, अयोध्या गैंगरेप केस से इसका क्या है कनेक्शन, इसपर भी दर्ज हुई FIR

अयोध्या रेप केस में सपा नेता मोईद खान है आरोपी

अयोध्या रेप केस में पुलिस ने सपा नेता मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर बच्ची के साथ 2 महीने तक शोषण करने का आरोप है। ये मामला 2 महीने पुराना है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मेडिकल जांच में ये बात सामने आई कि बच्ची 2 महीने की गर्भवती है।

ये भी पढे़ं- '2 हजार लेकर बेटी का गर्भपात करा दो', अयोध्या रेप पीड़िता की मां का दावा, सपा नेता ने किए थे पैसे ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+