ऑटो ड्राइवर ने पेश की ऐसी मिसाल की पुलिस भी कर रही सैल्यूट

वाराणसी। कहा जाता है कि पैसों को देख कर सभी का ईमान डगमगा जाता है लेकिन बनारस के एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की वो मिशाल पेश कर दी है जिसके बाद पुलिस भी उसे सैल्यूट कर रही है। दरअसल, बुधवार रात को जब ऑटो चालक पैसेंजर को उसके गंतव्य तक पहुंचाने के बाद पीछे की सीट पर मुड़ कर देखा तो उसे एक बैग दिखाई दिया। जब तक आटो चालक उसे बुलाता वो बनारस की तंग गलियों में खो भी गया। हिम्मत कर आटो चालक ने बैग खोला तो खुद उसके होश उड़ गए। इस काले बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे और कोई आईडी प्रूफ या अन्य कागजात नहीं। जिसके बाद वो अन्य पैसेंजर को ड्राप करने के बाद सीधे सिगरा थाने पहुंच गया और पुलिस को रुपयों से भरा बैग सौंप दिया तो थाने के सिपाही से लेकर थानेदार तक चौंकने को मजबूर हो गए।

ऑटो ड्राइवर ने पेश की ऐसी मिसाल की पुलिस भी कर रही सैल्यूट

दरसल बनारस के लक्सा थाना क्षेत्र के छोटी पियरी के रहने वाले अफरोज खान अपनी बेगम और बच्चों के साथ रहते है। अफरोज वाराणसी के कैण्ट रेलवे स्टेशन से BHU के रूट पर आटो चलाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह ही कल रात जब अफरोज सवारी को लेकर लंका पहुंचा तो एक यात्री अपना काले रंग का बैग ऑटो की सीट पर छोड़ चला गया। जिसके बाद अफरोज ने बैग खोला तो उसमें 1 लाख पचास हजार रुपये और कुछ कपड़े थे। अफरोज ने सिगरा थाने पहुंच कर पुलिस को वो बैग सुपुर्द किया। इसी बीच बैग की तलाश में बैग का मालिक रवि किशोर भी बैग के गुम होने की कम्प्लेन करने थाने पहुंचा तो अफरोज को देख उसने राहत की सांस ली। यहीं नही बैग मालिक ने 1100 रुपये भी अफरोज को देते हुए उसकी ईमानदारी की तारीफ की।

वहीं इस मामले पर oneindia से बात करते हुए सिगरा थाने के इंचार्ज गोपाल जी गुप्ता ने कहा कि आज के समय में भी अफरोज खान जैसे ईमानदार शख्स समाज के लिए एक प्रेरणा है। ये दर्शाता है कि आज भी इंसानियत कायम है। ये एक संदेश भी है कि हर किसी को ईमानदारी से अपने व्यापार और आसपास के माहौल को रखना चाहिए 'मैं खुद अफरोज की ईमानदारी को सलाम करता हूं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+