हैवानियत ! माँ को आपबीती बताकर फफक पड़ी 8वीं की छात्रा, कहा- 'ऑटो ड्राइवर अंकल मेरे साथ रोज... '
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वहशी दरिंदे ने 8वीं की छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक ऑटो ड्राइवर है और पीड़ित छात्रा को स्कूल से छोड़ने और लाने का काम करता था। पीड़ित की माँ अनुसार, आरोपी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
जानकारी अनुसार, लखनऊ के एक अपार्टमेंट में रहने वाली 13 वर्षीय पीड़ित छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं। तीन महीने पहले माँ ने पीजीआई इलाके के खलीलाबाद निवासी ऑटो ड्राइवर 'इसरार अहमद' को उसकी बेटी को स्कूल पहुँचाने और लाने का जिम्मा सौंपा था। जिसके बाद से वही बेटी को स्कूल ले जा रहा था और वापस भी ला रहा था।

लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी। कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बोल रही थी। जिसके बाद माँ ने शक के आधार पर जब बेटी के मन को कुरेदा तो वह फफक कर रो पड़ी। फिर रोते हुए उसने माँ को ऑटो ड्राइवर की घिनौनी करतूत बताई। पीड़िता के अनुसार घटना बीते 30 सितंबर की है।
पीड़ित छात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को स्कूल से वापस आते वक्त आरोपी इसरार ने ऑटो में छेड़छाड़ की पर वह कुछ समझ नहीं सकी, इसलिए किसी से चर्चा नहीं की। जिस वजह से ऑटो ड्राइवर इसरार की हिम्मत बढ़ गई और दो तीन दिन बाद स्कूल से लौटते समय उसने रास्ते में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमे नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
इसके बाद इसरार ऑटो को चिरैयाबाग के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा बेसुध हो गई थी। होश आने पर इसरार ने छात्रा को धमकाया और किसी से कुछ न कहने की बात कही। वहीं जब माँ ने बेटी के साथ हुई इस घटना के बारे में सुना तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। माँ ने फौरन अपने पति को फोन कर पूरी बात बताई।
जिसके बाद सोमवार को उन्होंने पीजीआई कोतवाली पहुंचकर इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इसरार उर्फ़ अन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुराचार समेत पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छात्रा का मेडिकल चेकअप कराने के बाद बयान दर्ज किये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications