बेरोजगार युवतियां ध्यान दें! नौकरी दिलाने के बदले बनाता था गंदे Video, फिर करता था ठगी, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवतियों को अच्छी नौकरी दिलाने की बात कह कर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पूर्व में कई लड़कियों के साथ कभी कर चुका था।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश से लखनऊ जनपद के गोमती नगर का है। गोमती नगर थाने में बीते 4 अगस्त को एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़िता का आरोप था कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिसंबर 2023 में दीपक शुक्ला नामक एक व्यक्ति से हुई।
पीड़िता ने बताया कि दीपक शुक्ला द्वारा उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। नौकरी दिलाने के लिए दीपक शुक्ला ने उससे 80 हजार रुपए भी ले लिए। उसने बताया कि आरोपी उसे एक अस्पताल के पास बुलाया और नौकरी दिलाने की बात कहा।
इस दौरान जब वह आरोपी से मिलने पहुंची तो आरोपी ने उसके खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिला दिया। नशीला पदार्थ मिलाने के बाद आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और अपने मोबाइल में फोटो और वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता द्वारा बताया गया कि काफी समय बीत जाने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह आरोपी दीपक शुक्ला से संपर्क की। संपर्क करने के बाद पीड़िता ने अपने रुपए मांगे तो वह वीडियो बनाने की बात बताया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा।
मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता काफी परेशान हो गई उसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ गोमती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी 23 वर्षीय दीपक शुक्ला पुत्र देवनारायण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह लड़कियों को नौकरी दिलाने की बात कह कर अपने जाल में फसता था और नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ संबंध बनाता था। इस दौरान वह उनका वीडियो भी बना लेता था उसके बाद पैसे की डिमांड करता था।
फिलहाल गोमती नगर थाने की पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। वही इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications