अतीक अहमद के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किल, कोर्ट से लगा झटका,भाई की कुछ दिनों पहले हुई थी मौत, मां हैं अंडरग्राउंड

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर अहमद की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपहरण और 1.20 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े केस में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। उमर फिलहाल लखनऊ जेल में बंद है। कोर्ट ने कहा कि उसके खिलाफ लगे आरोप पहली नजर में गंभीर हैं और मामले की सुनवाई अभी आगे बढ़ रही है।

यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब कुछ ही दिन पहले उमर और उसके छोटे भाई अली अहमद को परिवार के सबसे छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिली थी। अबान की 6 अगस्त को झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Atiq Ahmed Son Umar Bail

कोर्ट ने उमर की जमानत क्यों ठुकराई?

जस्टिस अवनीश सक्सेना की अदालत में उमर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने कहा कि केस में घटना की तारीख और समय साफ नहीं बताया गया है। यह भी दलील दी गई कि शिकायतकर्ता का अपना आपराधिक रिकॉर्ड है। बचाव पक्ष ने 1।20 करोड़ रुपये के कथित भुगतान के स्रोत और लेन-देन का पूरा विवरण जांच में सामने नहीं आने की बात भी कही।

वकील ने यह भी कहा कि उमर लंबे समय से जेल में है और मुकदमे की रफ्तार धीमी है। लेकिन कोर्ट ने इन दलीलों को जमानत देने के लिए पर्याप्त नहीं माना। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के ड्राइवर ने कथित अपहरण की घटना की पुष्टि की है। कुछ गवाहों ने रंगदारी के लिए रकम जुटाने की बात भी कही है। सरकार की तरफ से यह आशंका जताई गई कि बाहर आने पर उमर गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

उमर अहमद पर क्या है आरोप?

मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की शिकायत पर 26 अप्रैल 2023 को केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उमर और उसके साथियों ने उनसे पैसे मांगे और रकम नहीं देने पर अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस केस में उमर के अलावा अली अहमद, असद कालिया, मोहम्मद नसरत और दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। एफआईआर में आईपीसी की धाराएं 147, 364-ए, 386, 307, 504 और 506 लगाई गई थीं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे अगवा करके अतीक अहमद के कार्यालय के ऊपर बने एक कमरे में रखा गया। वहां उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप के मुताबिक उसने अपनी जान बचाने के लिए दो दिन का समय मांगा और फिर 1।20 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर सहआरोपी असद कालिया को दिए। ये आरोप अभी अदालत में विचाराधीन हैं और उमर को इस मामले में दोषी ठहराया नहीं गया है।

धमकी की रिकॉर्डिंग भी केस का हिस्सा

सुनवाई के दौरान कथित धमकियों की रिकॉर्डिंग का भी जिक्र हुआ। अभियोजन के मुताबिक शिकायतकर्ता के पास धमकी से जुड़ी रिकॉर्डिंग मौजूद है। कोर्ट में इसकी जांच और प्रासंगिकता पर आगे विचार होना है। हाई कोर्ट ने कहा कि फिलहाल रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से पहली नजर में उमर के खिलाफ अपहरण और रंगदारी से जुड़े गंभीर आरोप सामने आते हैं। शिकायतकर्ता की गवाही और जिरह भी 2024 से चल रही है। ऐसे में कोर्ट ने जमानत देने का आधार नहीं पाया।

पैरोल पर भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे उमर-अली

उमर की जमानत खारिज होने से पहले उसे और उसके छोटे भाई अली अहमद को पैरोल मिली थी। यह पैरोल परिवार के सबसे छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दी गई थी। इसके लिए अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की तरफ से याचिका दाखिल की गई थी।

दोनों भाई पैरोल मिलने के बाद अबान के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। अबान की 6 अगस्त को झांसी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक करीब 20 साल का अबान अपने दोस्त सोनू के साथ एसयूवी से प्रयागराज से झांसी की तरफ जा रहा था। झांसी के पूंछ इलाके में कानपुर-झांसी रोड पर वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में अबान और सोनू की मौत हो गई। एसयूवी में मौजूद तीन अन्य लोग घायल हुए थे।

अतीक अहमद की मौत के बाद भी उनके परिवार से जुड़े कानूनी मामले खत्म नहीं हुए हैं। बड़े बेटे उमर को 1।20 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और अपहरण के केस में जेल में रहना पड़ रहा है। छोटा बेटा अली अहमद भी दूसरे मामले में जेल में बंद है। परिवार के कई सदस्यों पर अलग-अलग कानूनी कार्रवाई और जांच चलती रही है। ऐसे में उमर की जमानत याचिका खारिज होना परिवार के लिए एक और बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से उनका नाम जांच में सामने आया था और पुलिस उनकी तलाश करती रही है। इस तरह अतीक अहमद के परिवार की कहानी में एक तरफ जेल में बंद बेटे हैं, तो दूसरी तरफ फरार चल रही पत्नी। इसी बीच सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत ने परिवार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+