क्या Atiq Ahmed के वकील विजय मिश्रा ने उसकी करीबी रिश्तेदार से की थी शादी? अब खुली पोल

यूपी के माफिया रहे अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई उनके ऊपर उमेश पाल हत्याकांड में हुई। गिरफ्तारी के बाद से ही मिश्रा की पत्नी की खूब चर्चा हो रही, जो पहले मुस्लिम थीं। कुछ लोगों ने तो उन्हें अतीक अहमद का रिश्तेदार बता दिया। हालांकि जांच में सच्चाई सामने आ गई।

सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक विजय मिश्रा की पत्नी अतीक अहमद के भाई अशरफ की साली साहिबा हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उनका नाम गौरी मिश्रा रख दिया गया। वो मूल रूप से चंदौली की रहने वाली हैं, लेकिन अब मिश्रा के साथ प्रयागराज में रहती हैं।

Atiq Ahmed lawyer Vijay Mishra

यूपी पुलिस ने इस दावे की जांच की, लेकिन वो जानकारी गलत निकली। मिश्रा ने मुस्लिम लड़की से शादी की है, लेकिन वो अशरफ की साली नहीं है। साहिबा का परिवार मौजूदा वक्त में देहरादून में रहता है। दोनों ने 2019 में शादी की थी। मिश्रा ने भी अपने बयान में ये बात पुलिस को बताई है।

जैनब के चक्कर में हुई गिरफ्तारी
दरअसल यूपी पुलिस को खबर मिली थी कि अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा और अतीक का गुर्गा सद्दाम लखनऊ के विभूतीखंड में आने वाले हैं। सद्दाम पर एक लाख का इनाम है। इस सूचना पर रायबरेली और प्रयागराज पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। वहां उन्होंने हयात होटल के बाहर जाल बिछाया। जैनब और सद्दाम तो पुलिस के हाथ नहीं लगे, लेकिन मिश्रा की गिरफ्तारी हो गई।

अतीक के परिवार के संपर्क में
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके परिवार के कई अन्य लोग फरार हैं। पुलिस का दावा है कि मिश्रा उनसे मिलता था। वो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का सौदा करने के लिए पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ में रुका हुआ था। खबर ये भी है कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के कहने पर विजय मिश्रा ने कुछ बेनामी संपत्ति बेची भी थी और फिर उसके बाद पैसे भी भेजे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+