Atiq Ahmed Murder: उसका पता चला, जिसे गोलीबारी से पहले शूटर ने किया था कॉल
अतीक मामले में शूटर्स के कॉल डिटेल पुलिस के हाथ लगे हैं। जिससे पता चला कि उन्होंने आखिरी बार किससे बात की थी।

हाल ही में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। दोनों को तीन शूटर्स ने कई गोलियां मारी और सरेंडर कर दिया। वैसे तो तीनों शूटर्स ने गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन अभी इस केस से जुड़े कई राज खुलने बाकी हैं। इस दिशा में एसआईटी के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है।
तीनों शूटर्स से जुड़े चार फोन नंबर का पता एसआईटी को लगा था, जिनकी कॉल डिटेल निकलवा ली गई है। इससे ये पता चला कि उन्होंने वारदात से पहले कुछ लोगों से बात की थी। अब उसको लेकर छानबीन की जा रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी को लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य से जुड़े नंबर मिले हैं। लवलेश की कॉल डिटेल से पता चला कि हत्या से पहले उसने अपने घर वालों और भतीजे से बात की। इसके बाद उसने फोन और सिम को तोड़ दिया। इसी तरह मौर्य ने भी नोएडा में अपना सिम और फोन खराब कर फेंक दिया था।
सूत्रों के मुताबिक कॉल डिटेल में कुछ नंबर संदिग्ध मिले हैं। उनकी जांच की जा रही। जल्द ही फोन से जुड़ी सारी गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही कि उनको कौन लीड कर रहा था।
मास्टरमाइंड का भी पता नहीं?
तीन शूटर ने वारदात के बाद सरेंडर कर दिया। साथ ही पुलिस को बताया कि फेमस होने के लिए उन्होंने ऐसा किया है, लेकिन ये थ्योरी विश्वास करने लायक नहीं है। माना जा रहा कि इतने बड़े हत्याकांड में कोई बड़ा मास्टरमाइंड रहा होगा। उसकी तलाश की जा रही है।
जिगाना पिस्टल को लेकर भी खुलासा
वहीं इस हत्याकांड में विदेशी जिगाना पिस्टल का प्रयोग हुआ, जिसकी कीमत 5 लाख से ज्यादा है। एसआईटी की जांच में पता चला कि पानीपत में अरुण के दोस्त ने वो पिस्टल दी थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications