Atiq ahmad and ashraf murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद CM योगी के सामने हैं कई चुनौतियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ के सामने कई चुनौतियां हैं। अतीक-अशरफ की सरेआम हत्या के बाद से ही विपक्ष पूरी तरह से हमलावर है।

Atiq ahmad and ashraf murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कैसे पुलिस के सामने हत्या कर दी गई और पुलिस देखती रह गई। दोनों भाईयों की सरेआम हत्या ने योगी सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। एक तरफ जहां विपक्ष यूपी में कानून की तुलना जंगलराज से कर रहा है तो कोई इसे आसमानी फैसला बता रहा है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती सीएम योगी के सामने है कि वह अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद की स्थितियों से कैसे निपटते हैं।
सीएम आवास पर चल रही बड़ी बैठक
प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर पिछले एक घंटे से बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में यूपी के टॉप अफसर शामिल हैं। अधिकारियों के बीच मंथन इसी बात पर हो रहा है कि अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद जो स्थितियां पैदा होंगी उससे कैसे निपटा जाएगा। हालांकि योगी ने इस मामले को लेकर तीन सदस्यीय जांच आयोग का ऐलान कर दिया है लेकिन अभी इसके सदस्यों केनामों का ऐलान नहीं किया गया है। आशंका ये जताई जा रही है प्रयागराज समेत कई जिलों में माहौल बिगड़ सकता है।
पुलिस कस्टडी में अतीक-अशरफ की मौत से सरकार कटघरे में
प्रयागराज में जिस तरह से अतीक-अशरफ की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई उसके बाद से ही विपक्ष लगातार इस बात का आरोप लगा रहा है कि यह हत्या सरकार के इशारे पर की गई है। सरकार के सामने इस आरोप से बाहर निकलने की भी चुनौती होगी। पुलिस हिरासत में हुई इस हत्या का संज्ञान कोर्ट भी ले सकता है लिहाजा योगी ओर उनके अफसर जजों की एक टीम के साथ लगातार इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि इस स्थिति से कैसे बाहर निकला जाएगा।
यूपी में कानून व्यवस्था कायम रखने की चुनौती
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद जिस तरह से पूरे प्रयागराज में धारा 144 लागू की गई उससे पुलिस को डर है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव पैदा हो सकता है। इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। यूपी के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को प्रयागराज जाने का निर्देश दिया गया है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जाहिर है यूपी पुलिस को अंदाजा है कि जिस तरह से इस कांड को अंजाम दिया गया है उससे निपटना इतना आसान नहीं होगा।
हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में फैल सकता है तनाव
पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड के बाद पुलिस को आशंका है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव फैल सकता है। खासतौर से प्रयागराज और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में। इसको देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। सरकार को भी इस बात का अंदाजा है कि इस हत्याकांड की गूंज काफी दिनों तक सुनाई देगी।
प्रयागराज में सरेआम हुई अतीक-अशरफ की हत्या
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कैसे पुलिस के सामने हत्या कर दी गईअतीक को दूसरी बार गुजरात से यूपी पेशी के लिए लिया गया गया था, खुद अतीक अहमद लगातार यह कह रहा था कि उसकी हत्या की साजिश है, ऐसे में जिस तरह से अतीक की हत्या हुई है उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अतीक अहमद की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है, जिसके बाद यूपी पुलिस भी कटघरे में है।












Click it and Unblock the Notifications