फायरिंग मामला: ओवैसी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-NSA लगाने वाली सरकार ठीक से करे जांच
नई दिल्ली, 05 फरवरी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुई फायरिंग का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। हमले को लेकर यूपी सरकार की ओर की गई कार्रवाई से असंतुष्ट ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को ओवैसी ने कहा कि, मैं यूपी के सीएम से कहना चाहता हूं कि कृपया ठीक से जांच करें। आपकी सरकार ने क्रिकेट मैच को लेकर एनएसए लगाया। इस मामले में भी न्याय दो।

हापुड़ में शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम में कहा कि, मैं यूपी के सीएम से कहना चाहता हूं कि कृपया ठीक से जांच करें। आपकी सरकार ने क्रिकेट मैच को लेकर एनएसए लगाए हैं। इस मामले में भी न्याय दो, यूपी की जनता को पता चल जाएगा कि आप स्वतंत्र हैं। अगर यह कट्टरता कायम रहती है, तो इसे आतंकवाद और सांप्रदायिकता में बदला जा सकता है। ओवैसी ने योगी आदित्यानाथ की कार्यशैली पर तंज कसते हुए यूपी सरकार से मामले में कड़े जांच की मांग की है।
दरअसल 3 फरवरी गुरुवार शाम ओवैसी मेरठ और किठौर में रोड शो करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन जब उनकी कार टोल प्लाजा पर पहुंची तो वहां मौजूद दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। ओवैसी ने खुद पर हुए हमले की जानकारी ट्वीट करके दी थी। यहां कार के आगे खड़े एक आरोपी को ओवैसी की कार चलाने वाले ने टक्कर भी मार दी थी जिससे वह वहीं गिर गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार की घटना के बाद असदुद्दीन ओवैसी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया था। लेकिन ओवैसी ने जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। ओवैसी का कहना है कि उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी और एक हथियार रखने की अनुमति मिलनी चाहिए लेकिन सरकार की सुरक्षा नहीं लेंगे। ओवैसी ने कहा कि वे गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में अपने लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी की मांग करेंगे। साथ ही वह एक लॉक हथियार रखकर सावधानी बरतेंगे। इसके लिए वो सरकार से परमिशन मांगेंगे, लेकिन सरकार की सुरक्षा नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications