क्या कुत्ता पालने को लेकर नियमों की समीक्षा की जरूरत? कहीं मुकदमा दर्ज तो कहीं विवाद का Video Viral
आए दिन सोशल मीडिया पर कुत्ते को लेकर विवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कहीं लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद हो रहा है तो कहीं मिसिंग कुत्ते का पोस्टर हटाने को लेकर हाथापाई हो रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से ऐसे ही दो ताजा मामले सामने आए हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
पहले मामला नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गोल्फ एवन्यू प्लाट नंबर दो का है। जानकारी अनुसार, कुछ दिन पूर्व सोसायटी स्थित फ्लैट में किराये पर रहने वाली महिला अरुणिमा सिंह (आशी) का ढाई महीना का कुत्ता गायब हो गया था। जिसके बाद अरुणिमा सिंह ने सोसाइटी में मिसिंग डॉग के जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए थे।

वहीं सोसाइटी के अध्यक्ष व भाजपा नेता नवीन मिश्रा ने चार दिनों से सोसायटी स्थित दीवारों पर लगे पोस्टर को चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण हटवा दिया। उनका कहना था कि पोस्टर से दीवारों पर खरोंच के निशान पड़ रहे थे। साथ ही दीवार भी खराब हो रही थी।
Recommended Video
उधर, अरुणिमा सिंह पोस्टर हटवाने से नाराज हो गई और अपने साथी 'नितिन' के साथ मिलकर 20 सितंबर को रात आठ बजे के करीब सोसायटी के कॉमन एरिया में गेट के पास हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमे अरुणिमा सिंह एओ अध्यक्ष नवीन मिश्रा का कॉलर पड़कर थप्पड़ मारने की कोशिश कर रही हैं। यही नहीं, महिला ने उनके बाल भी खींचे। इसके साथ ही महिला का साथी नितिन भी आक्रामक हो रहा है। वहीं, नवीन मिश्रा कालर पकड़ने का विरोध वीडियो में कर रहे हैं।
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। हालांकि, शुरुवात में नवीन मिश्रा का आरोप था कि मामले में पुलिस ने अभी तक महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि उसके साथी के खिलाफ नितिन के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। एओए अध्यक्ष का कहना है कि मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई करने में लापरवाही बरती जा रही।
लेकिन ताजा आई जानकारी के अनुसार, इस मामले में एओए अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती की गिरफ्तारी के लिए कई सोसाइटी के लोग और एओए पदाधिकारी थाने में भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि एओए अध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, एओए अध्यक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से भी की है।

दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बिशरख क्षेत्र के गौर सिटी का है, जहाँ विवाद कुत्ते के मालिक और एक महिला के बीच हुआ। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का कुत्ते को मास्क लगाकर लिफ्ट में जे जाने की कोशिश कर रहा है। तभी वहां मौजूद गार्ड शख्स को रोकता है, क्योंकि लिफ्ट के अंदर बच्चा डॉग से डर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबी बहस होती है।
इसी बीच बच्चे की मां ने भी डॉग मालिक से मना किया। मां ने कहा कि बच्चा डर रहा है। मगर डॉ. प्रिंस मानने को तैयार नहीं और बच्चे की मां के साथ बहस कर रहा है। कि वह उसी लिफ्ट से जाएगा। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। लेकिन आए दिन कुत्ते की वजह से हो रहे विवाद चिंता का विषय हैं।












Click it and Unblock the Notifications