इलाहाबाद में 'अपना दल' की मंडल अध्यक्ष की पति समेत हत्या
यूपी के इलाहाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां अपन दल की मंडल अध्यक्ष और उनके पति की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है।
इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां अपना दल की मंडल अध्यक्ष और उनके पति की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस वाहनों पर भी पथराव की खबरें हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निजी समाचार चैनलों के मुताबिक इलाहाबाद के सोराओं में रहने वाली अपना दल की मंडल अध्यक्ष और उनके पति की अज्ञात हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी रोष है। गुस्साए लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर जाम भी लगाया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications