कन्नौज: 'लगता है डिम्पल भाभी अब रसोई में जाने वाली हैं'

कन्नौज। भाजपा के साथ गठबन्धन करने वाला अपना दल अब उत्तर प्रदेश के चुनावी रण पर निकल चुका है और आगामी होने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत सपा के गढ़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव के क्षेत्र कन्नौज से की है।अपना दल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सोरांव विधायक जमुना प्रसाद सरोज ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि लगता है डिम्पल भाभी अब रसोई में जाने वाली हैं।

 Apna Dal MLA comment on MP Dimple Yadav in Kannauj

साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब डरने वाली बात नहीं है। उत्तर प्रदेश में भी हम सरकार में शामिल हैं और केन्द्र में भी हम सरकार में शामिल हैं इसलिए भाइयों डरने की बात नहीं है। आप खुद सरकार में हो तो किसी भी अधिकारी से डरने की बात नहीं है।

 Apna Dal MLA comment on MP Dimple Yadav in Kannauj

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी पुलिस महकमे से डरने की बात नहीं है। साथियों यदि कोई अधिकारी आपको परेशान करे, कोई भी पुलिस महकमा परेशान करे तो आप बता देना कि हम अपना दल के कार्यकर्ता हैं। हमारी सरकार है और हमारी सरकार होते हुए हमें आंख दिखाने का कोई हक नहीं है यह उनको जता देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+