मैनपुरी में बड़ी बहू और छोटी बहू के बीच हो सकता है महामुकाबला, भाजपा चल सकती है बड़ा दांव
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी दल इसकी तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।
एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने प्रदर्शन को और भी बेहतर करने के इरादे से रणनीति तैयार कर रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने की हर संभव कोशिश में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल में इस बार कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इन्ही में से एक दिलचस्प मुकाबला अपर्णा यादव और डिंपल यादव के बीच भी देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट की मानें तो समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को उतारने की तैयारी कर रही है।ऐसे में अगर भाजपा यहां से अपर्णा यादव को उतारती है तो फिर यहां यादव परिवार की ही दो बहुएं आमने-सामने आ सकती हैं।
सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उतारने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो अपर्णा यादव भी मैनपुरी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी हाल ही में मुलाकात की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और सुनील बंसल के साथ मुलाकात की उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अपर्णा यादव को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसे पहले 2022 में भाजपा का दामन थामा था। हालांकि अभी तक पार्टी ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है।
उन्हें विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने मैदान में नहीं उतारा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें लोकसभा भेजने की तैयारी में है, लेकिन इसके लिए उन्हे बड़ी अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। उन्हें अपने ही परिवार का मुकाबला करना होगा।
बहरहाल हर किसी की नजर इस दिलचस्प मुकाबले पर है, अब देखने वाली बात है कि अगर भाजपा उन्हें मैनपुरी से उतारती है तो क्या सपा के गढ़ में मतदाता बड़ी बहन को अपना समर्थन देते हैं या फिर छोटी बहू को।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications