Aparna Yadav Divorce: जेठानी डिंपल यादव और देवरानी अपर्णा यादव में कौन है ज्यादा अमीर, देखें दोनों की नेटवर्थ
Aparna Yadav Divorce: बीजेपी नेता अपर्णा यादव अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब अपनी वैवाहिक जिंदगी को लेकर वह फिर से खबरों में हैं। उनके पति प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तलाक देने की बात कही है। दूसरी ओर अपर्णा के भाई ने कहा कि इन खबरों में सच्चाई नहीं है और किसी ने अकाउंट हैक कर लिया है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव से मतभेदों की वजह से चर्चा में हैं।
सूत्रों के हवाले से कहा जाता है कि मुलायम परिवार की दोनों बहुओं के बीच बिल्कुल नहीं बनती है। दोनों ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। डिंपल अभी सांसद हैं जबकि अपर्णा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

Dimple Yadav के पास है करोड़ों की संपत्ति
डिंपल यादव फिलहाल सांसद हैं और 2024 के चुनावी हलफनामे में लगभग 15.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। हलफनामे के मुताबिक उनकी अचल संपत्ति लगभग 10.44 करोड़ रुपये और चल (movable) संपत्ति करीब 5.10 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति में बैंक बैलेंस, जमीन-जायदाद और अन्य चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।
इसके अलावा, डिंपल यादव के पास सोने-चांदी के गहने समेत लगभग 2.77 किलोग्राम सोना, 203 ग्राम मोती और 127.75 कैरेट का हीरा भी है, जिसकी बाजार मूल्य 2024 में 59.77 लाख रुपये आंका गया था। उनके पास कंप्यूटर, नकदी और अन्य संपत्तियां भी हैं, जिससे कुल संपत्ति का आंकड़ा 15.5 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचता है।
Aparna Yadav भी हैं काफी अमीर
अपर्णा यादव ने 2017 में जो हलफनामा दाखिल किया था उसमें उनकी और उनके पति प्रतीक की कुल संपत्ति लगभग ₹22.96 करोड़ घोषित की गई थी। इसमें अपर्णा की अपनी संपत्ति और उनके पति प्रतीक यादव की संपत्ति शामिल थी। अपर्णा के पास ₹3.27 करोड़ की चल संपत्ति और ₹12.5 लाख की अचल संपत्ति थी, जबकि प्रतीक यादव के पास लगभग ₹20 करोड़ की संपत्ति थी।
हलफनामे के मुताबिक, मुलायम परिवार की छोटी बहू के नाम पर कोई निजी वाहन नहीं था। उनके पास लगभग ₹1.88 करोड़ के सोने और हीरे के आभूषण थे। वित्त वर्ष 2015-16 के आयकर रिटर्न के अनुसार, अपर्णा की वार्षिक आय ₹50.18 लाख थी। हलफनामे में दर्ज रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि डिंपल यादव काफी मालदार हैं।
Aparna Yadav Divorce: टूटेगा मुलायम परिवार के बेटे-बहू का रिश्ता
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पर शादी खत्म करने वाली पोस्ट अभी भी मौजूद है, जबकि अपर्णा के भाई ने आईडी हैक होने की बात कही थी। अभी तक दोनों परिवार की ओर से औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। अगर ऐसा हकीकत में होता है, तो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे-बहू का परिवार जरूर बिखर जाएगा। कहा जाता है कि अपर्णा और प्रतीक की दोस्ती टीन-एज दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications