जब ई-रिक्शा में बैठकर 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' फिल्‍म देखने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन के सपने को पूरा करने के लिए नायाब पहल किया। वह रविवार की सुबह दस बजे अपने भरूहना स्थित कैंप कार्यालय से
ई-रिक्शा पर सवार होकर शुक्लहां स्थित राज श्री पैलेस में 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म देखने के लिए पहुंचीं। सात दिनी 'फिल्म दिखाओ अभियान' का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने नगर पालिका मिर्जापुर के सफाईकर्मियों के साथ फिल्म देखा। दूसरी पाली में सिटी, कोन, पटेहरा, मझवां और पहाड़ी ब्लाक के प्रधानों ने भी फिल्म देखा। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, डीएम बिमल कुमार दुबे, सीडीओ प्रियंका निरंजन भी साथ रहे।

स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत दिखायी जा रही फिल्म

स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत दिखायी जा रही फिल्म

देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने में जहां प्रशासन रात दिन एक किए है वहीं जन प्रतिनिधि भी जोश खरोस के साथ लगे हैं। इसी को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसको नायाब रूप दे दिया। रविवार की सुबह दस बजे अपने भरूहना स्थित कैंप कार्यालय से सजे धजे ई रिक्शा पर सवार होकर पीछे चल रहे वाहनों के काफिले के साथ मंत्री शुक्लहां स्थित राज श्री पैलेस में पहुंचीं। यहां पहले से मौजूद प्रधान, उनके पति और नगर पालिका के सफाईकर्मियों, आला अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। यहां फीता काटकर उन्होंने शो का उद्घाटन किया और टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाने की योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश
के प्रधान मंत्री का सपना हर घर में शौचालय होने का है। खुले में शौचमुक्त वातावरण बनाने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है। यह फिल्म उसी का जीवंत उदाहरण है। इसको देखने के बाद टॉयलेट की महत्ता का पता चलेगा।

प्रधान और सफाईकर्मी दंपती देखेंगे फिल्म

प्रधान और सफाईकर्मी दंपती देखेंगे फिल्म

प्रधान और सफाईकर्मियों को फिल्म देख पूरे गांव को उसी तरह रखेंगे। इस आयोजन का वास्तविक मकसद तभी पूरा होगा जब फिल्म देखने के बाद लोग जिले को खुले में शौच मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म दिखाने का खर्च डा. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन, भारतीय माईक्रो क्रेडिट और भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग संयुक्त रूप से उठा रहा है। सात दिनों का विशेष कार्यक्रम है। इससे उम्मीद है कि जिला खुले में शौच मुक्त हो जाएगा।

महिला प्रधान पतियों के साथ पहुंची फिल्म देखने

महिला प्रधान पतियों के साथ पहुंची फिल्म देखने

फिल्म देखने के लिए महिला प्रधान अपने पति को और पुरुष प्रधान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। सभी ने दो घंटे तक पूरी मनोयोग से फिल्म को देखा और उसकी महत्ता को समझा। बाहर निकलने पर महिला प्रधानों ने आपस में चर्चा किया कि वास्तव में टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखने से उनको बहुत ज्ञान हुआ। अब वह गांवों में जाकर दूसरे लोगों को भी शौचालय की महत्ता बताकर अधिक से अधिक लोगों को इसके उपयोग की जानकार देंगे।

नगर पालिका के सफाईकर्मियों के साथ मंत्री ने किया सहभोज

नगर पालिका के सफाईकर्मियों के साथ मंत्री ने किया सहभोज

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सफाईकर्मियों के साथ शाम को चार बजे से भरूहना स्थित एक लान में सहभोज किया। इसके पहले सफाईकर्मियों को टॉयलेट एक प्रेमकथा फिल्म दिखाया गया। शाम को चार बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला। मंत्री खुद मौजूद रहकर सफाईकर्मियों को भोजन करायीं और उन्होंने संदेश दिया कि वह उनके साथ हैं। सफाईकर्मियों ने भी मंत्री के प्रयास की सराहना की। कहाकि इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है। अभी तक तो लोग सफाई कर्मचारियों को काम लिए याद करते रहे हैं। उनको साथ में बैठने नहीं देते हैं। इतने बड़े पद पर रहकर मंत्री ने जिस तरह से उनको सम्मान दिया है वह गदगद हैं। सफाईकर्मियों ने अनुप्रिया पटेल को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।

अनुप्रिया ने मन की बात सुनने को दिया रेडियो

अनुप्रिया ने मन की बात सुनने को दिया रेडियो

नगर के भरूहना स्थित एक लान में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ सहभोज में आए नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सफाईकर्मियों को मन की बात सुनने के लिए रेडिया बांटा गया। सभी सफाईकर्मियों को मंत्री अनुप्रिया ने अपने हाथों से रेडियो बांटा और कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात नियमित सुनें और उस पर अमल करें। रेडियो पाकर महिला और पुरुष सफाईकर्मी खुशी से झूम उठे। सफाईकर्मियों ने कहाकि अब रेडियो के मनोरंजन के साथ साफ-सफाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+