इलाहाबाद में फिर से एक साधू की हत्या, संगम तट पर मिली सिर कूंची लाश
इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में एक और साधू की हत्या कर दी गई है। इस बार साधू की सिर कूंची लाश संगम तट पर मिली है। सुबह संगम स्नान करने पहुंचे लोगो ने साधू की खून से सनी लाश देखी तो संगम पुलिस चौकी को सुचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह इलाहाबाद में 15 दिनों के भीतर साधू की हत्या की दूसरी घटना है।

साधू की हत्या क्यों हुई? उनकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है? यह पता लगाने में पुलिस हाथ पांव मार रही है। साधू का सिर किसी चीज से बुरी तरह कूंच दिया गया है। फ़िलहाल इलाहाबाद के बहरिया में शिव मंदिर के पुजारी साधू की हत्या का मामला खुलते ही पुलिस के लिए फिर से एक और साधू की मर्डर मिस्ट्री सामने आ गई है।
उलझी है हत्या की मिस्ट्री
संगम तट पर झोपड़ी बनाकर मृतक साधू कई सालो से यहीं पर डटा हुआ था। उनकी कुटिया में बहुत से साधुओं का आना जाना लगा रहता था। उनकी मौत के बाद काफी लोग एकत्रित तो हुए लेकिन कोई भी साधू का नाम पता आदि नहीं बता सका। चौकी इंचार्ज दरोगा उमेश ने बताया की लोगो से पूछताछ की जा रही है। साधू बाबा उम्रदराज थे। लगभग 65 साल की उम्र बताई जा रही है। किसी के विवाद की भी बात सामने नहीं आई है। मौके से सिर्फ चिलम और गांजा की पुड़िया मिली है। सम्भावना है की साथ में गांजा आदि पीने वाले ने ही हत्या कर दी हो। सिर किसी ठोस चीज से कूंचा गया है। लेकिन आस पास कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications