UP MLC By Election: दो सीटों पर हुआ चुनाव का ऐलान, 29 मई को होगा मतदान
यूपी में एमएलसी की दो सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। 29 मई को मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी।

UP Vidhan Parishad: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मी समाप्त होने के तुरंत बाद यूपी में एमएलसी की दो सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज जाएगा। निर्वाचन आयोग ने दो सीटों के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है। बनवारी लाल दोहरे के निधन और लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनने के बाद इन सीटों चुनाव हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 11 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। 18 मई तक नामांकन होगा और 19 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोनों सीटों पर मतदान एवं मतगणना 29 मई को होगी।
20 अप्रैल को दिलाई गई थी 6 सदस्यों को दिलाई गई शपथ
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नव-मनोनीत छः सदस्यों को गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गुरुवार को विधानसभा के टंडन हाल में नव मनोनीत 6 विधान परिषद सदस्यों को सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने एक-एक कर शपथ दिलाई। इन 6 लोगों के शपथ लेने के साथ ही विधान परिषद में बीजेपी की ताकत में एक बार फिर इजाफा हो गया है। बीजेपी अब परिषद में 80 के आंकड़े तक पहुंच गई है।
इन दिग्गजों ने ली थी शपथ
जिन विधान परिषद सदस्यों को सभापति ने शपथ दिलाई उनमें रजनीकांत महेश्वरी, साकेत मिश्रा, लाल जी निर्मल, तारिक मंसूर, रामसूरत राजभर, हंसराज विश्वकर्मा को शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि पूर्व में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिन छह सदस्यों को विधान परिषद सदस्य बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की थी उनमें कई चर्चित चेहरे भी शामिल किए गए थे।
विधान परिषद में बीजेपी के पास तीन चौथाई बहुमत
भाजपा ने प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार रहे नृपेंद्र मिश्रा के बेटे को भी तोहफा देकर उन्हें भी एमएलसी बना दिया। वह काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे। जिसका उन्हें लाभ मिला और वह एमएलसी बनाए गए। उच्च सदन में छह सदस्यों के नामांकित करने के बाद पार्टी के पास अब 3/4 बहुमत हो गया है। बाकी बनवारी लाल दोहरे के निधन और लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनने के बाद इन सीटों पर चुनाव होना था।












Click it and Unblock the Notifications