छात्र के परफ्यूम लगाने से भड़के प्रिसिंपल, कर दी बेरहमी से पिटाई
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के शांति शिक्षा निकेतन मुंशीगंज में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र विपिन यादव की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। दरअसल, छात्र आकाश अपने ही क्लास के दोस्तों से फॉग परफ्यूम को लेकर बातें कर रहा था और अचानक प्रिंसिपल विपिन यादव आ गए। यह देख कर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने डंडें से आकाश की जम कर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में छात्र को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अब परिजनों ने छात्र की ऐसी हालत देखकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

छोटी सी बात पर छात्र को बेरहमी से पीटा
भदोखर थाना क्षेत्र के शांति शिक्षा निकेतन मुंशीगंज में छात्र आकाश की शिक्षक ने डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे छात्र को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्र का कहना है कि वह स्कूल के बाहर साथी छात्र से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान प्रिसंपल ने बेवजह उसकी पिटाई कर दी। छात्र के पिता का कहना है कि वह शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
छात्र के परफ्यूम लगाने से भड़का प्रिंसिपल
शहर के महानंदपुर का रहने वाला आकाश यादव पुत्र राजू यादव मुंशीगंज में एक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। शुक्रवार को स्कूल में प्रिंसिपल के छात्र की डंडे से पिटाई करने पर स्कूल में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। घटना की सूचना पर पीड़ित छात्र के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भर्ती छात्र आकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल गया था। वह स्कूल के बाहर साथी छात्र से बातचीत कर रहा था। साथी ने पूछा कि आप कौन सा परफ्यूम लगाते हो। उसने परफ्यूम का नाम बताया। पास खड़े प्रिसिपल ने इतनी सी बात सुनकर उसकी डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications