पिछले 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में पिछले सात वर्षों में जिस तरह से आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई है उसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत की वजह से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में 2014 की तुलना में काफी कमी आई है।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार 2014 में उत्तर प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 285 प्रति लाख थी लेकिन अब यह घटकर 167 तक पहुंच गई है। वहीं शिशु मृत्यु दर की बात करें तो 2014 में यह 48 हजार प्रति लाख थी, लेकिन अब यह घटकर 38 हजार हो गई है। मुख्यमंत्री ने हा कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है।

हमारी सरकार महिला स्वयं सहायता समूह और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मदद से हॉट कुक्ड भोजन उपलब्ध करा रही है। मिशन रोजगार के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 3077 नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
इसके साथ ही 173 करोड़ रुफए की लागत से 31 जनपदों में 1459 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, एनएम और आशा वर्कर की भूमिका काफी अहम थी।












Click it and Unblock the Notifications